{"_id":"6af8c1d0ff0759019b070879","slug":"sacred-heart-wins-double-title-at-netball-state-championships-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1174122-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नेटबॉल स्टेट चैंपियनशिप में सेक्रेड हार्ट का दोहरा खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नेटबॉल स्टेट चैंपियनशिप में सेक्रेड हार्ट का दोहरा खिताब
विज्ञापन
सब-जूनियर गर्ल्स और जूनियर गर्ल्स वर्ग में मारी बाजी, बॉयज के फाइनल में केबी डीएवी एक अंक से जीता
पीयू के स्पोर्ट्स ग्राउंड में खेले गए फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, जीआईएस क्लब भी बना चैंपियन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स ग्राउंड में चल रही नेटबॉल स्टेट चैंपियनशिप का दूसरा दिन रोमांचक मुकाबलों के नाम रहा। विभिन्न आयु वर्गों के फाइनल में खिलाड़ियों ने शानदार खेल, टीम वर्क और दमखम दिखाया। सब जूनियर और जूनियर गर्ल्स वर्ग में सेक्रेड हार्ट स्कूल ने खिताब जीतकर दोहरी सफलता हासिल की।
सब जूनियर गर्ल्स के फाइनल में सेक्रेड हार्ट स्कूल ने द ट्रिब्यून स्कूल को 19-15 से हराया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ लेकिन अंतिम क्वार्टर में बेहतर तालमेल और सटीक शूटिंग के दम पर सेक्रेड हार्ट ने बाजी मारी। तीसरे स्थान के मुकाबले में सीएल डीएवी स्कूल ने मिशन क्लब को 21-18 से शिकस्त दी। सब जूनियर बॉयज का फाइनल भी बेहद रोमांचक रहा। केबी डीएवी स्कूल ने सीएल डीएवी स्कूल को 16-15 से हराकर खिताब अपने नाम किया। आखिरी सेकंड तक चले मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार डिफेंस और तेज पासिंग दिखाई।
जूनियर गर्ल्स फाइनल में सेक्रेड हार्ट स्कूल ने द ट्रिब्यून स्कूल को 18-13 से हराकर दूसरा खिताब जीता। तीसरे स्थान के मुकाबले में सीएल डीएवी स्कूल ने चंडीगढ़ यूनाइटेड क्लब को 14-12 से मात दी। सीनियर बॉयज वर्ग में जीआईएस क्लब ने मिशन क्लब को 14-08 से हराया। वहीं, चंडीगढ़ यूनाइटेड क्लब ने ऑल अबाउट ऑल क्लब को 10-08 से शिकस्त दी।