{"_id":"6af8c1f72a30b628720398d5","slug":"runs-flow-from-vihan-bat-punjab-kick-off-their-campaign-with-a-win-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1174171-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: विहान के बल्ले से बरसे रन, पंजाब ने जीत से खोला खाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: विहान के बल्ले से बरसे रन, पंजाब ने जीत से खोला खाता
विज्ञापन
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी : पंजाब ने हरियाणा को 4 विकेट से हराया, पंजाब के लिए चार खिलाड़ियों ने किया डेब्यू
पीसीए के दोनों स्टेडियम में दर्शकों की फ्री एंट्री
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। पंजाब ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी एलीट 2026-27 में जीत के साथ अभियान की शुरुआत की। टीम ने पहले मुकाबले में हरियाणा को चार विकेट से शिकस्त दी। द डेली कॉलेज इंदौर में खेले गए मैच में कप्तान रमनदीप सिंह की अगुवाई में पंजाब ने 191 रन का लक्ष्य 19.1 ओवर में छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। शानदार बल्लेबाजी के लिए विहान मल्होत्रा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर पंजाब ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हरियाणा ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 190 रन बनाए। दिनेश बाना ने 42, राहुल तेवतिया ने नाबाद 35, अंकित कुमार ने 28, यशवर्धन दलाल ने 25 और समंत जाखड़ ने 24 रन का योगदान दिया। पंजाब की ओर से हरप्रीत बराड़ ने दो विकेट लिए, जबकि सुखदीप बाजवा, सनवीर सिंह, रघु शर्मा और कप्तान रमनदीप सिंह को एक-एक सफलता मिली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम को युवा बल्लेबाज विहान मल्होत्रा ने मजबूत शुरुआत दिलाई। उन्होंने 50 गेंदों में आठ चौकों और पांच छक्कों की मदद से 86 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह ने 22 और सनवीर सिंह ने 14 गेंदों में 21 रन जोड़े। उदय सहारण ने नाबाद 42 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। पंजाब ने पांच गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
चार खिलाड़ियों ने किया डेब्यू
इस मुकाबले के साथ पंजाब की सीनियर टीम से चार खिलाड़ियों ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पदार्पण किया। इनमें विहान मल्होत्रा, उदय सहारण, सुखदीप बाजवा और साहिल भास्कर शामिल हैं। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के मानद सचिव गुरमीत सिंह मीत हेयर ने चारों खिलाड़ियों को डेब्यू पर बधाई दी।
दोनों पीसीए स्टेडियमों में प्रवेश निशुल्क
क्रिकेट को बढ़ावा देने और दर्शकों को मैदान में मैच देखने का अवसर देने के उद्देश्य से पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के मानद सचिव गुरमीत सिंह मीत हेयर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दोनों पीसीए स्टेडियमों में होने वाले मुकाबलों के लिए आम जनता की एंट्री निशुल्क करने की घोषणा की है। दर्शक दोनों स्टेडियमों में गेट नंबर एक से प्रवेश कर सकेंगे। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भारतीय घरेलू टी-20 क्रिकेट का प्रमुख टूर्नामेंट है।