{"_id":"58ed18744f1c1b6137cf6a75","slug":"end-of-may-cng-station-starts-in-various-city-in-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" पंजाब के इन शहरों में लगेंगे सीएनजी पंप, मई के अंत तक होगी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के इन शहरों में लगेंगे सीएनजी पंप, मई के अंत तक होगी शुरुआत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 12 Apr 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
सीएनजी स्टेशन खुलने का रास्ता साफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के बड़े शहरों में सीएनजी पंप खुलने का रास्ता साफ हो गया है। इसे मई के अंत तक खोलने का प्रस्ताव है। जालंधर, लुधियाना और अमृतसर में सीएनजी पंप बनाए जाने के लिए गैस पाइप लाइनों को बिछाने का रास्ता साफ हो गया है। हाईकोर्ट की फटकार के बाद पंजाब सरकार ने भूमि के मुआवजे और अन्य विषयों के लिए पॉलिसी तैयार कर हाईकोर्ट में सौंप दी है। सरकार ने बताया कि ड्राफ्ट पॉलिसी बनाने के बाद इसे स्वीकृति के लिए मंत्रिमंडल को भेजा जा चुका है।
मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि जालंधर में मई के अंत तक सीएनजी स्टेशन शुरू कर दिया जाएगा। इस कार्य के लिए जय मधोक एनर्जी को सीएनजी स्टेशन स्थापित करने के लिए स्वीकृति दी जा चुकी है। सीएनजी स्टेशन का निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा और मई के अंत तक सीएनजी स्टेशन आरंभ कर दिया जाएगा। इसके लिए नगर निगम जालंधर ने जो जीपीआर सर्वे रिपोर्ट मांगी है, उसे भी दस दिन के भीतर ही निगम को सौंप दिया जाएगा।

- फोटो : demo pic
पंजाब सरकार ने बताया कि सभी विभागों में एक नोडल अफसर नियुक्त कर दिया गया है, जो पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को इस प्रोजेक्ट के लिए कंपनियों को एनओसी देने में सहयोग करेगा। अमृतसर नगर निगम ने हाईकोर्ट को बताया कि अमृतसर में गैस पाइप लाइन बिछाने का काम जीएसपीएल कंपनी को दिया गया है, जो बेहद धीमी गति से काम कर रही है।
चार महीनों में केवल 900 मीटर पाइपलाइन बिछ पाई है। इस लिहाज से एक सप्ताह में औसतन 50 मीटर पाइप लाइन ही बिछाई जा रही है। कंपनी ने जहां पाइप लाइन बिछाई है, वहां सड़क की मरम्मत भी नहीं की गई है। पाइपलाइन बिछाते समय सीवर लाइन को भी नुकसान पहुंचाया गया है।