फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Encouraged by election results in 5 states, bjp might fight alone in punjab

5 राज्यों के चुनाव परिणाम से उत्साहित भाजपा पंजाब में 'एकला चलो' की नीति पर!

Mon, 23 May 2016 05:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 23 May 2016 05:46 PM IST
विज्ञापन
Encouraged by election results in 5 states, bjp might fight alone in punjab
अमित शाह - फोटो : ‌file photo

अगले साल विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा अब पंजाब में विशेष सर्वे कराएगी। हालांकि, पार्टी ने कुछ समय पहले ही सर्वे कराया था, लेकिन पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद केंद्रीय नेतृत्व काफी उत्साहित है। वह नए सिरे से पंजाब की नब्ज टटोलना चाहता है।

विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह खुद इस सर्वे में दिलचस्पी ले रहे हैं। वह विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने से पहले अंतिम रणनीति तय करना चाहते हैं। भाजपा ने कुछ महीने पहले ही पंजाब में सर्वे कराया था। इसके नतीजे पार्टी के लिए बेहद निराशाजनक थे। पार्टी को बहुत कम सीटें मिलती नजर आ रही थीं। डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने भी सर्वे कराया था, उसमें भी भाजपा विधायकों केहलकों के हालात ज्यादा अच्छे नहीं थे, लेकिन पांच राज्यों के चुनाव नतीजे आने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह नए सिरे से पंजाब के हालात का जायजा लेना चाहते हैं। उन्होंने पंजाब के कुछ नेताओं से फीडबैक भी लिया है। 
विज्ञापन


पार्टी का मानना है कि भाजपा के पक्ष में आए नतीजों से देश भर में मतदाताओं की सोच पार्टी के प्रति सकारात्मक होगी। सूत्रों के मुताबिक दो निजी कंपनियों को सर्वे की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सर्वे में दोनों बातों पर फीड बैक लिया जाएगा। अगर पार्टी शिअद के साथ गठबंधन में लड़ती है तो उसकी क्या स्थिति होगी। अगर पार्टी अकेले चुनाव लड़ती है तो वोटरों का रुझान क्या रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि पार्टी वर्कर लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि भाजपा को अकेले चुनाव लड़ना चाहिए। सर्वे के आधार पर ही पार्टी चुनावी गठबंधन को लेकर भी नए सिरे से फैसला कर सकती है। ज्यादा सीटों की मांग भी की जा सकती है। पंजाब में मजबूत दलित वोट बैंक को अपने पक्ष में करने के मकसद से पहले ही भाजपा ने केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला को सूबे की कमान सौंपी है। सांपला लगातार वर्करों का हौसला बढ़ाने में लगे हुए हैं।


आज संगठन महामंत्री करेंगे बैठक : भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल सोमवार को चंडीगढ़ आएंगे। वह पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ केपार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जानकारी के मुताबिक 21 जून को चंडीगढ़ में योग दिवस मनाया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे। उनके कार्यक्रम की तैयारी केे सिलसिले में राम लाल यहां के पदाधिकारियों केे साथ बैठक  करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed