{"_id":"65852c89fe0488302603360f","slug":"encounter-between-tarntaran-cia-staff-and-gangsters-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में फिर एनकाउंटर: तरनतारन में सीआईए स्टाफ और गैंगस्टर्स राजू शूटर के बीच फायरिंग, लगी दो गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में फिर एनकाउंटर: तरनतारन में सीआईए स्टाफ और गैंगस्टर्स राजू शूटर के बीच फायरिंग, लगी दो गोली
Fri, 22 Dec 2023 12:26 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:26 PM IST
सार
देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि राजू शूटर अपने साथी के साथ बाइक पर वारदात को अंजाम देने के लिए इलाके में घूम रहा है। पुलिस ने सूचना के बाद गुरुद्वारा बीड साहिब से गांव कसेल को जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी कर दी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस के जवान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तरनतारन में गुरुवार रात को पुलिस और बदमाशों मे मुठभेड़ हुई। तरनतारन पुलिस की सीआईए स्टाफ की टीम और गैंगस्टरों के बीच हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने एक गैंगस्टर और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर को दो गोली लगी हैं। इसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
गैंगस्टर की पहचान चरणजीत उर्फ राजू शूटर निवासी गांव संघा के रूप में हुई है जबकि उसके साथी की पहचान परमिंदरदीप सिंह निवासी गांव इब्बन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हवाई जहाजों का गांव: जहां से मिली फिल्म डंकी बनाने की प्रेरणा... पंजाब के उस घर की कहानी जानते हैं आप
विज्ञापन
दरअसल, देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि राजू शूटर अपने साथी समेत बाइक पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में इलाके में घूम रहा है। इसके बाद गुरुद्वारा बीड साहिब से गांव कसेल को जाने वाली सड़क पर पुलिस ने नाकाबंदी की। इस दौरान बाइक पर सवार दो लोगों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। दोनों ने पुलिस पर चार गोलियां दागीं। इस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें एक गैंगस्टर को दो गोलियां लगीं।
जानकारी के मुताबिक गैंगस्टर राजू शूटर पर आठ मामले दर्ज हैं। उसने दो माह पहले गांव ढोटीया में सरकारी बैंक लूटने में विफल रहने पर पंजाब पुलिस के एएसआई बलविंदर सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया था। डीएसपी तरसेम मसीह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गाड़ी पर भी दो गोलियां लगी हैं जबकि दो पुलिस कर्मचारी बाल-बाल बचे हैं।