फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Encounter between police and miscreants in Jagraon

Punjab News: जगरांव में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, तीन को दबोचा, हथियार और नशीली गोलियां बरामद

Tue, 19 Dec 2023 04:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Dec 2023 04:28 PM IST
सार

एसएसपी नवनीत सिंह बैंस ने बताया कि आरोपी कनाडा में छिपे दविंदरपाल सिंह के कहने पर कारोबारी और व्यापारियों से रंगदारी मांगते थे। आरोपी नशे की गोलियां भी बेचते थे।

विज्ञापन
Encounter between police and miscreants in Jagraon
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के जगरांव में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को धर दबोचा है। तीनों आरोपी कनाडा में बैठे अपने आका के इशारे पर वारदात को अंजाम देते थे। दरअसल, पुलिस इन्हें जब पकड़ने गई तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस दौरान संतुलन बिगड़ने पर सभी बाइक से नीचे गिर पड़े। इसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीनों का आका दविंदरपाल सिंह कनाडा में छिपा है। पुलिस ने उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों से तीन पिस्तौल और 240 नशे की गोली बरामद की हैं। आरोपियों की पहचान दविंदरपाल सिंह उर्फ गोपी निवासी वार्ड नंबर-32 मोहल्ला लहोरिया मोगा के रूप में हुई है। हालांकि वह अभी कनाडा में है। वहीं अन्य की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ बब्बू, मनप्रीत सिंह उर्फ सेवक निवासी भदौड़ व लवप्रीत सिंह लभा निवासी गांव काउंके खोसा के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


एसएसपी नवनीत सिंह बैंस ने बताया कि पुलिस ने चौकीमान के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान सूचना लहोरिया गैंग के गुर्गे गांव कुलार की तरफ से आ रहे हैं। सूचना के अधार पर नाकाबंदी कर आरोपियों का इंतजार किया गया। आरोपी जब वहां पहुंचे तो उन्होंने पुलिस का नाका देख हवा में फायरिंग की। जवाब में पुलिस ने भी आरोपियों की बाइक पर गोली चलाई। इससे संतुलन बिगड़ने से आरोपी नीचे आ गिरे। एक आरोपी के पैर में चोट लगी है। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मुल्लापुर दाखा में एक व्यक्ति से रंगदारी मांगने की खातिर हवाई फायरिंग की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी नवनीत सिंह बैंस ने बताया कि आरोपी कनाडा में छिपे दविंदरपाल सिंह के कहने पर कारोबारी और व्यापारियों से रंगदारी मांगते थे। आरोपी नशे की गोलियां भी बेचते थे।

दविंदरपाल पर दर्ज हैं कई मामले

एसएसपी बैंस ने बताया कि आरोपी दविंदरपाल सिंह 2022 में कनाडा चला गया था। वहां जाने के बाद उसने पंजाब में गैंग बनाया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए गए। वहीं गुरप्रीत सिंह पर चोरी का मामला दर्ज है और मनप्रीत सिंह पर लूटपाट समेत दो मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed