फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Encounter between gangsters and Anti-Gangster Task Force in Kharar

Mohali: खरड़ में AGTF और गैंगस्टर्स के बीच मुठभेड़, फतेहगढ़ साहिब से 40 लाख की लूट के दो आरोपी घायल

Thu, 01 Jun 2023 12:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 01 Jun 2023 12:08 PM IST
सार

गैंगस्टर हरप्रीत सिंह की बाईं टांग में गोली लगी है और गुरप्रीत की दाईं टांग में गोली लगी है। हरप्रीत का एक्स-रे करने के बाद उसे प्लास्टर लगाया गया है और गुरप्रीत अभी भी इमरजेंसी में है। 

विज्ञापन
Encounter between gangsters and Anti-Gangster Task Force in Kharar
अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

फतेहगढ़ साहिब में पेट्रोल पंप के कारिंदों से 40 लाख रुपये लूट कर भागे दो गैंगस्टरों और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के बीच देर रात करीब 1 बजे मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ खरड़ के सरहिंद रोड पर हुई। मुठभेड़ में दोनों गैंगस्टर्स गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को फेज 6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: मार्केट कमेटियों और नगर सुधार ट्रस्टों के चेयरमैन नियुक्त, सीएम ने टीम रंगला पंजाब में किया स्वागत
विज्ञापन


गैंगस्टर हरप्रीत सिंह की बाईं टांग में गोली लगी है और गुरप्रीत की दाईं टांग में गोली लगी है। हरप्रीत का एक्स-रे करने के बाद उसे प्लास्टर लगाया गया है और गुरप्रीत अभी भी इमरजेंसी में है। गैंगस्टरों से लूटी हुई नकदी बरामद हुई ह या नहीं इसकी अभी तक पुलिस के किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को देखकर चलाई गोलियां 
पुलिस को सूचना मिली थी कि फतेहगढ़ साहिब में पेट्रोल पंप से लूट करने वाले गैंगस्टर एक कार में चंडीगढ़ की तरफ आ रहे हैं। इस सूचना पर एजीटीएफ और पुलिस ने संयुक्त नाकाबंदी कर दी। नाके पर जैसे ही कार आई तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन कार सवार गैंगस्टरों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में गोली लगने से दोनों गैंगस्टर घायल हो गए और उन्हें एजीटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed