फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Encounter between drug smugglers and Punjab Police at Patti in Tarn Taran

Punjab: तरनतारन में नशा तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, फायरिंग में एक की मौत, दूसरा गिरफ्तार

Sat, 12 Aug 2023 03:33 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 12 Aug 2023 03:33 PM IST
सार

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तरनतारन पुलिस को नशा तस्करों का इनपुट मिला था। इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान गांव कोटी सेखां से आ रही वरना कार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उसके अंदर बैठे लोगों ने गाड़ी भगा ली। इसके बाद पुलिस ने उनका पीछा शुरू किया।

विज्ञापन
Encounter between drug smugglers and Punjab Police at Patti in Tarn Taran
तरनतारन में पुलिस और नशा तस्करों के बीच मुठभेड् - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पंजाब के तरनतारन स्थित पट्टी में नशा तस्करों और पंजाब पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान दोतरफा फायरिंग में एक नशा तस्कर की मौत हो गई जबकि दूसरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह एनकाउंटर पट्टी के गांव कैरों में हुआ। इस दौरान करीब पांच राउंड फायरिंग की सूचना है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाई कहलाने का चस्का: 21 साल में अपराधियों के गिरोह का सरगना बना अभियाश, कारनामे सुन पुलिस भी रह गई हैरान
विज्ञापन


शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तरनतारन पुलिस को नशा तस्करों का इनपुट मिला था। इसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान गांव कोटी सेखां से आ रही वरना कार को रुकने का इशारा किया तो उसके अंदर बैठे लोगों ने गाड़ी भगा ली। पुलिस को उन पर शक हुआ, जिसके बाद उनका पीछा शुरू कर दिया गया। पुलिस को पीछे आते देख उन्होंने पहले पुलिस की गाड़ी को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद भी पुलिस ने पीछा नहीं छोड़ा तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। तस्करों की तरफ से फायरिंग करने के बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस फायरिंग में एक तस्कर मारा गया। मारे गए तस्कर की पहचान जोरा सिंह निवासी गांव कोटी सेखां के रूप में हुई है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई है।
 
एनकाउंटर स्पॉट को पुलिस ने सील कर दिया है। फॉरेंसिक विभाग की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। कार से कितनी बरामदगी हुई है, जिसके बारे में पुलिस ने अभी खुलासा नहीं किया है। जल्द ही पुलिस इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरी जानकारी देंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed