फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Employees Working in Government and Private Office at Chandigarh indulged in Various Sports Activities

चंडीगढ़: काम के दबाव में भी खेल के प्रति दिखा रहे समर्पण, तभी विदेशों में परचम लहरा रहे ये अधिकारी

Sat, 02 Oct 2021 11:17 AM IST
निवेदिता वर्मा संजीव पंगोत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 02 Oct 2021 11:17 AM IST
सार

चंडीगढ़ के ये युवा कर्मचारी प्रतिदिन मैदान पर जाते हैं और अभ्यास में कोई कमी नहीं छोड़ते। इन कर्मचारियों ने अपने शौक को दैनिक दिनचर्या में शामिल कर लिया है। 

विज्ञापन
Employees Working in Government and Private Office at Chandigarh indulged in Various Sports Activities
चंडीगढ़ के कर्मचारी खेल गतिविधियों में शामिल हैं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अगर किसी काम को जज्बे और शिद्दत के साथ किया जाए तो सफलता जरूर मिलती है। सरकारी और निजी कार्यालयों में काम करने वाले चंडीगढ़ के कर्मचारियों ने इसकी नजीर पेश की है। दिनभर दफ्तर और घर के कामकाज के बीच अपने खेल के जज्बे को कायम रखते हुए उन्होंने देश विदेश में परचम लहराया है। यह युवा कर्मचारी प्रतिदिन मैदान पर जाते हैं और अभ्यास में कोई कमी नहीं छोड़ते। इन कर्मचारियों ने अपने शौक को दैनिक दिनचर्या में शामिल कर लिया है। 

विज्ञापन


वेट लिफ्टिंग में बाजूओं की ताकत दिखा रहे गुरजीत
सेक्टर- 22 निवासी गुरजीत सिंह नगर निगम में सहायक इंजीनियर हैं। गुरजीत वेटलिफ्टिंग से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि रोजाना दफ्तर का काम खत्म करने के बाद शाम के समय दो से तीन घंटे वेटलिफ्टिंग का अभ्यास जरूर करते हैं। गुरजीत ने मलयेशिया में मास्टर्स गेम्स और ऑस्ट्रेलिया में सिल्वर मेडल जीता है। इसके अलावा देश में मास्टर्स चैंपियनशिप में भी कई मेडल जीत चुके हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - केंद्र ने बढ़ाई धान खरीद की तारीख: भड़के सुनील जाखड़ ने साधा निशाना, कहा- पंजाब के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैराथॉन में नीलम ने दिखाया कमाल
सेक्टर-32 निवासी नीलम पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड मोहाली में साइंस मेंटर के पद पर कार्यरत हैं। एथलेटिक्स के खेल से लगाव रखने वाली नीलम 50 मैराथॉन में हिस्सा ले चुकी हैं, जिसमें 35 बार प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल कर चुकी हैं। राष्ट्रीय स्तर पर भी उन्होंने 18 पदक जीते हैं। वर्ष 2018 में एशिया पेसिफिक गेम्स में 4 पदक जीत चुकी हैं। 


51 की उम्र में युवाओं के लिए प्रेरणा बनीं नीरू
मौलीजागरां निवासी नीरू सैनी गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल में विज्ञान की शिक्षक हैं। 51 वर्ष की उम्र में भी नीरू की फिटनेस युवाओं के लिए मिसाल है। दौड़ के प्रति दीवानगी के कारण इन्हें पिंकथॉन चंडीगढ़ का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। वे चंडीगढ़ साइक्लिंग क्लब की भी अहम सदस्य हैं। योग के साथ डांस की प्रोफेशनल हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते हैं।

हवा में स्मैश लगाकर जीतते हैं दीपक
सेक्टर- 42 निवासी दीपक सक्सेना एजी हरियाणा के दफ्तर में नौकरी करते हैं। बैडमिंटन के प्रति इनमें खासा लगाव है। सीनियर वर्ग से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते हुए दीपक ने कई पदक अपने नाम किए हैं। स्पेन में नवंबर में होने वाली वर्ल्ड सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए इनका चयन हुआ। इसमें सिंगल और मिक्स डबल्स में हिस्सा लेंगे। वर्ष 2019 में पौलेंड में वर्ल्ड चैंपियनशिप में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे। मैच के दौरान हवा में स्मैश लगाते हुए मुकाबलों में जीत दर्ज करना ही इनकी खासियत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed