फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sunil Jakhar targeted the central government on the extension of the date of paddy procurement

केंद्र ने बढ़ाई धान खरीद की तारीख: भड़के सुनील जाखड़ ने साधा निशाना, कहा- पंजाब के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार

Sat, 02 Oct 2021 02:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 02 Oct 2021 02:09 AM IST
सार

सुनील जाखड़ ने कहा कि केंद्र सरकार ने इससे पहले धान की खरीद के मापदंड बदल दिए और शैलरों को सीबीआई द्वारा डराया गया। अब खरीद में देरी कर किसानों का नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि केंद्र सरकार पंजाब में धान की खरीद तुरंत शुरू करें।

विज्ञापन
Sunil Jakhar targeted the central government on the extension of the date of paddy procurement
सुनील जाखड़। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने केंद्र सरकार की ओर से धान खरीद की तारीख आगे बढ़ाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने आप नेता अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल को भी जनविरोधी बताया और दिल्ली सरकार द्वारा उद्योगों को बिजली संबंधी दिखाए सब्जबाग की पोल भी खोली।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब: अमरिंदर सिंह बोले- सिद्धू सही इंसान नहीं, वो जहां से भी लड़ेंगे, जीतने नहीं दूंगा
विज्ञापन


शुक्रवार को जारी बयान में सुनील जाखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पंजाब के किसानों से सौतेला व्यवहार बंद करे और धान की सरकारी खरीद तुरंत शुरू की जाए। उन्होंने कहा कि अचानक गुरुवार रात खरीद शुरू करने की तारीख बढ़ाकर केंद्र सरकार ने अपनी बदनीयती जाहिर की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दोआबा में किसानों को धान की कटाई के बाद आलू लगाना होता है, ऐसे में वहां के किसान धान की कटाई में और देरी नहीं कर सकते। उन्होंने पंजाब के हितों को नुकसान पहुंचाने की मोदी सरकार की चाल का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने इससे पहले धान की खरीद के मापदंड बदल दिए और शैलरों को सीबीआई द्वारा डराया गया। अब खरीद में देरी कर किसानों का नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि केंद्र सरकार पंजाब से धान की खरीद तुरंत शुरू करें।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस की जड़ें हिलाने की तैयारी: अमरिंदर सिंह बनाएंगे अलग खेमा, ये सभी दिग्गज नेता बन सकते हैं सारथी

पंजाब से महंगी है दिल्ली में बिजली
दिल्ली के मुख्यमंत्री का जिक्र करते हुए जाखड़ ने कहा कि केजरीवाल ने अपने लुधियाना दौरे के दौरान उद्योगपतियों को दिल्ली मॉडल के बारे में झूठी बातें बताई हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में सभी उद्योगों को बिजली 10.29 प्रति यूनिट दी जा रही है, जबकि पंजाब सरकार छोटे उद्योगों को 5.99, मध्यम दर्जे के उद्योगों को 7.88 व बड़े उद्योगों को 6.98 की दर से बिजली दे रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के इस रेट में सभी प्रकार के कर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आप सिर्फ झूठ की राजनीति करती है। आप की सरकार दिल्ली में सबको लूट रही है और पंजाब में आकर रियायत देने की बात करते हैं । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed