फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Employees will strike today in Sector-17

सेक्टर-17 में कर्मचारी आज करेंगे हड़ताल

Thu, 26 Nov 2020 02:29 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
Employees will strike today in Sector-17
चंडीगढ़। फेडरेशन ऑफ यूटी इंपलाइज एंड वर्कर्स चंडीगढ़ के आहवान पर चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम के कर्मचारी वीरवार को पूर्ण तौर पर हड़ताल करेंगे। हड़ताल में बिजली, जलापूर्ति, बागबानी, सड़क, आईसीसीडब्ल्यू, एमसी मनीमाजरा के अलावा अन्य विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन

बिजली कर्मचारी बुधवार की आधी रात से हड़ताल पर चले गए हैं। वे 26 नवंबर की आधी रात तक 24 घंटे हड़ताल पर रहेंगे। यूटी पावरमेन यूनियन के महासचिव गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि इस संबंध में सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड के साथ लगते शिवालकि व्यू होटल के पास हड़ताली कर्मचारी रैली करेंगे। उन्होंने कहा कि कई ट्रेड यूनियनें भी हड़ताल पर रहेंगी और कर्मचारियों के समर्थन में रैली में शामिल होंगे। यह हड़ताल बिजली विभाग के निजीकरण के खिलाफ की जा रही है। बिजली विभाग के निजीकरण अलावा दिहाड़ीदार कर्मचारियों को नियमित करने, समान काम के लिए समान वेतन, पुरानी पेंशन बहाल करने, मजदूर विरोधी श्रम कानून को हटाने के लिए कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन

उधर आयकर कर्मचारी महासंघ चंडीगढ़ की ओर से सेक्टर-17 के आयकर भवन में हड़ताल की जाएगी। इस दौरान महासंघ की ओर से रैली का भी आयेेजन होगा। डाक विभाग के कर्मचारी भी हड़ताल पर होंगे। ऑल इंडिया पोस्टल इंप्लाइज यूनियन ग्रुप सी के डिविजनल सचिव करतार सिंह ने बताया कि अपनी मांगों के समर्थन में डाक विभाग के कर्मचारी भी हड़ताल पर होंगे। इस दौरान न चिट्ठी आएगी और न जाएगी। डाक विभाग के कर्मचारी सेक्टर-17 के मुख्य डाकघर में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed