{"_id":"64e7a493e344dcab46011c43","slug":"employees-will-not-be-able-to-come-wearing-jeans-t-shirts-and-sports-shoes-in-panchkula-dc-office-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: जींस, टीशर्ट और स्पोर्ट्स शूज पहनकर नहीं आ सकेंगे ऑफिस, पंचकूला डीसी ने जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: जींस, टीशर्ट और स्पोर्ट्स शूज पहनकर नहीं आ सकेंगे ऑफिस, पंचकूला डीसी ने जारी किया आदेश
Fri, 25 Aug 2023 12:13 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:13 AM IST
सार
डीसी ने कहा कि वह खुद भी आईकार्ड पहनेंगे और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आईकार्ड जारी करने का निर्देश जारी किया है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक कार्यालय में बैठेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे के बाद वह फील्ड का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचकूला के उपायुक्त सुशील सारवान ने डीसी कार्यालय के कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए नया आदेश जारी किया है। अब वे कार्यालय के समय में जींस, टी-शर्ट और स्पोर्ट्स शूज पहनकर नहीं आ सकेंगे। सभी को फार्मल ड्रेस ही पहननी होगी। डीसी ने एक सप्ताह के भीतर सभी को फॉर्मल ड्रेस सिलवाने का निर्देश दिया है ताकि कार्यालय का प्रोटोकॉल बना रहे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जल्द ही लॉग बुक सिस्टम लागू किया जाएगा, जिसमें अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर जाते समय उसे भरना पड़ेगा। इससे पता चलेगा कि वे कहां और किस काम से जा रहे हैं।
विज्ञापन
डीसी ने कहा कि वह खुद भी आईकार्ड पहनेंगे और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आईकार्ड जारी करने का निर्देश जारी किया है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक कार्यालय में बैठेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे के बाद वह फील्ड का दौरा करेंगे।
विज्ञापन