{"_id":"631a3aac1c46e707ba3c595a","slug":"employees-will-hold-vishal-rally-in-chandigarh-on-september-14-against-punjab-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: वेतन मिलने के बाद भी भड़के कर्मचारी, 14 सितंबर को चंडीगढ़ में करेंगे विशाल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: वेतन मिलने के बाद भी भड़के कर्मचारी, 14 सितंबर को चंडीगढ़ में करेंगे विशाल रैली
Fri, 09 Sep 2022 12:27 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:27 AM IST
सार
मंच के सूबा संयोजक और पंजाब सिविल स्टाफ एसोसिएशन के चेयरमैन सुखचैन सिंह खैरा ने कहा कि आप सरकार सोशल मीडिया की सरकार है, जिसने अब तक जमीनी स्तर पर कुछ भी नहीं किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार ने अपने मुलाजिमों को छह दिन की देरी के बाद अगस्त माह का वेतन जारी किया। मगर अब लंबे समय से लंबित अपनी मांगों को लेकर आखिरकार प्रदेश के मुलाजिमों ने सूबे की नई सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का एलान कर दिया है। साझा मुलाजिम मंच पंजाब और यूटी के बैनर तले पंजाब सरकार के कर्मचारी 14 सितंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में विशाल रैली करेंगे। जहां कलम छोड़ हड़ताल जैसा फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में रैली का आयोजन पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन की ओर से घोषित जोनल स्तरीय रैलियों के समर्थन में किया जा रहा है। इसे लेकर बुधवार को साझा मुलाजिम मंच के चंडीगढ़ के पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। इसमें सभी पदाधिकारी इस बात पर सहमत नजर आए कि आप सरकार द्वारा विधानसभा चुनाव के समय मुलाजिमों से किए वादे पूरे करने की तरफ अब तक एक भी कदम नहीं उठाया गया, बल्कि अब मुलाजिमों को वेतन देने में भी देरी होने लगी है।
विज्ञापन
मंच के संयोजक रणजीव शर्मा, दविंदर सिंह बेनीपाल और जसमिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक के साझे बयान में कहा गया है कि आप ने वादा किया था कि सत्ता में आते ही मुलाजिमों की लंबित मांगें, जिनमें पुरानी पेंशन बहाल करना, कच्चे मुलाजिमों को पक्का करना, डीए की बकाया किस्तें जारी करना, शामिल है, को लागू कर दिया जाएगा लेकिन अब तक मुलाजिमों को समय पर वेतन मिलने के बारे ही चिंता होने लगी है।
विज्ञापन
मंच के सूबा संयोजक और पंजाब सिविल स्टाफ एसोसिएशन के चेयरमैन सुखचैन सिंह खैरा ने कहा कि आप सरकार सोशल मीडिया की सरकार है, जिसने अब तक जमीनी स्तर पर कुछ भी नहीं किया है। साझा मुलाजिम मंच अपने सहयोगी मुलाजिम संगठनों के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ बड़े स्तर पर लामबंदी करेगा, ताकि मुलाजिमों के किए वादों को पूरा कराया जा सके।