{"_id":"6244880dfb22c0560b29368b","slug":"employees-will-be-posted-in-treasury-offices-for-one-year-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"मान सरकार का बड़ा फैसला: एक सीट पर एक ही साल रहेंगे मुलाजिम, हर महीने भेजनी पड़ेगी रिपोर्ट, शिकायत के बाद वित्त विभाग एक्शन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मान सरकार का बड़ा फैसला: एक सीट पर एक ही साल रहेंगे मुलाजिम, हर महीने भेजनी पड़ेगी रिपोर्ट, शिकायत के बाद वित्त विभाग एक्शन में
Wed, 30 Mar 2022 10:13 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 30 Mar 2022 10:13 PM IST
सार
वित्त मंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि बिलों संबंधी चेक लिस्ट यानी किस बिल के साथ कौन दस्तावेज जरूरी हैं, के बारे में नोटिस बोर्ड में जानकारी देनी होगी। इससे जहां आम लोगों की परेशानी कम होगी, वहीं कार्यालय के मुलाजिमों का काम भी आसान होगा।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब की नई सरकार ने प्रदेश भर में अपने ट्रेजरी कार्यालयों के कामकाज को चुस्त-दुरुस्त करने का खाका तैयार कर लिया है। कुछ पूर्व मुलाजिमों द्वारा की गई शिकायत के बाद राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि ट्रेजरी कार्यालयों में अब किसी भी अधिकारी या मुलाजिम को एक ही सीट पर एक साल से ज्यादा समय तक नियुक्त नहीं रखा जाएगा।
विज्ञापन
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की ओर से जारी दिशा-निर्देश में कहा गया है कि पूर्व मुलाजिमों के बिलों पर किसी तरह के सवाल न खड़े किए जाएं और अगर कोई एतराज है तो उन्हें एक बार में अटैच कर दिया जाए, ताकि पूर्व मुलाजिमों को बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें। गौरतलब है कि ट्रेजरी कार्यालय के कई अधिकारी और मुलाजिम हर बार नया एतराज नत्थी करते हुए संबंधित पूर्व मुलाजिमों को फाइल लौटा देते थे।
विज्ञापन
अब नए आदेश में कहा गया है कि मौजूदा सरकारी मुलाजिम द्वारा फाइल पर एतराज क्यों लगाया गया है, इस बारे में आवश्यक नियमों का भी हवाला देना होगा। आपत्ति वाले बिलों की हार्ड कापी भी बिना किसी देरी के संबंधित डीडीओ को वापस भेजनी जरूरी कर दी गई है। इसके अलावा ट्रेजरी कार्यालयों को हर महीने की 10 तारीख को रिपोर्ट तैयार करके मुख्य दफ्तर को भेजनी होगी। इसमें यह बताना होगा कि पूर्व मुलाजिम के कितने केसों का निपटारा कर दिया गया है और कितने बाकी हैं।
विज्ञापन
मुख्य ट्रेजरी दफ्तर को हर महीने भेजनी होगी रिपोर्ट
मुख्य दफ्तर को भेजी जाने वाली रिपोर्ट में यह जानकारी भी देनी होगी कि ट्रेजरी कार्यालय के किन मुलाजिमों के खिलाफ आम लोगों की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई हैं। शिकायत का विवरण देने के साथ ही उन पर लिए गए एक्शन की जानकारी भी रिपोर्ट में देनी होगी। ट्रेजरी कार्यालयों के अधिकारी हर महीने अपने स्तर पर अपने स्टाफ के साथ बैठक करके कामकाज को सुचारू बनाने के बारे फैसले लेंगे और मुलाजिमों को आने वाली कठिनाईयों पर भी चर्चा कर उन्हें दूर करेंगे।