{"_id":"5efceed08ebc3e432501338c","slug":"employees-created-ruckus-due-to-non-payment-lock-on-toilet-chandigarh-news-pkl3799356139","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने किया हंगामा, शौचालय पर लगाया ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने किया हंगामा, शौचालय पर लगाया ताला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-22 शास्त्री मार्केट में बने शौचालय पर तैनात कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने पर बुधवार को हंगामा कर दिया। हंगामे के बाद आरडब्ल्यूए के सदस्यों ने शौचालय पर ताला लगा दिया। उसके बाद लोग नगर निगम शिकायत लेकर पहुंच गए। साथ ही एडवाइजर मनोज परिदा को शिकायत दे दी। हालांकि इस मामले में आरडब्ल्यूए के सदस्य प्रिंस भंडुला का कहना है कि निगम ने अभी तक उन्हें पेमेंट नहीं दिया। वह कर्मचारियों को कैसे वेतन दें।
इससे पहले सेक्टर-22 में बने शौचालय पर कार्यरत कर्मचारियों ने मंगलवार को हंगामा किया तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। उसके बाद पुलिस ने प्रिंस भंडुला को भी मौके पर बुलाकर मामले का निराकरण कराया। उसके बाद अगले दिन कर्मचारी सैलरी मांगने प्रिंस भंडुला के घर पहुंच गए। प्रिंस का आरोप है कि कर्मचारियों ने उनके घर वालों से बदतमीजी भी की। तब जाकर पुलिस को बुलाया। बुधवार को आरडब्ल्यूए ने शौचालय पर ताला लगा दिया और 2 कर्मचारियों को काम से निकाल दिया। उसके बाद हंगामा तेज हो गया। कर्मचारी एसोसिएशन के सदस्य चीफ इंजीनियर शैलेंद्र सिंह के ओएस पहुंच गए और मामले के निराकरण की मांग की। फिलहाल कमिश्नर केके यादव के निर्णय का इंतजार है। उसके बाद शौचालय के संचालन का फैसला लिया जाएगा।