{"_id":"688a1d9ccdbfab588a0bf99a","slug":"employees-are-angry-over-non-release-of-dc-rates-chandigarh-news-c-16-pkl1043-777177-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: डीसी रेट रिलीज न होने पर कर्मचारियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: डीसी रेट रिलीज न होने पर कर्मचारियों में रोष
Wed, 30 Jul 2025 06:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Wed, 30 Jul 2025 06:56 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों ने की मेंटेनेंस बूथ पर मीटिंग, कर्मचारी 6 अगस्त को डीसी कार्यालय के बाहर करेंगे प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर-16 के मेंटेनेंस बूथ और सेक्टर-25 के बिजली स्टोर पर कर्मचारियों की बैठक हुई। कोऑर्डिनेशन कमेटी के बैनर तले 6 अगस्त को डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन होगा। प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक में बिजली, पानी और सिविल वर्कर शामिल हुए। मांग की गई कि वर्ष 2025-26 के लिए डीसी रेट तुरंत रिवाइज किए जाएं। कोऑर्डिनेशन कमेटी के महासचिव राकेश कुमार ने बताया कि अप्रैल से डीसी रेट मिलना चाहिए। अभी तक डीसी रेट नहीं रिलीज किया गया है। प्रशासन की ओर से डीसी रेट रिवाइज न होने पर रोष जताया। राकेश कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की मांग है कि डीसी रेट बढ़ाते समय चंडीगढ़ के प्रति व्यक्ति आय और इन्फ्लेशन को भी ध्यान में रखा जाए। उन्होंने कहा कि कोविड के समय भी डीसी रेट नहीं बढ़ाया गया था। इसलिए कर्मचारियों के हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए कम से कम डीसी रेट में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की जाए। बैठक को सुखविंदर सिंह, हरदीप सिंह, परमिंदर कौर, रवींद्र कुमार, ध्यान सिंह, सुनील कुमार ने संबोधित किया।