{"_id":"5d5b029d8ebc3e897b69d27f","slug":"employ-beating-chandigarh-news-pkl347933223","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के होटल माउंट व्यू में पिटता रहा कर्मचारी और तमाशा देखता रहा मैनेजमेंट, नहीं किया बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के होटल माउंट व्यू में पिटता रहा कर्मचारी और तमाशा देखता रहा मैनेजमेंट, नहीं किया बचाव
Tue, 20 Aug 2019 11:11 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ सेक्टर-10 स्थित माउंट व्यू होटल में एक कर्मचारी से पहले कुछ लोगों की कहासुनी हुई और फिर अचानक लोग कर्मचारी को मारने-पीटने लगे। इस दौरान कर्मचारी पिटता रहा लेकिन होटल की ओर से कोई भी उसे बचाने नहीं आया। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद सिटको के कई यूनियन पीड़ित कर्मचारी के पक्ष में खड़े हो गए हैं। यूनियनों का कहना है कि होटल मैनेजमेंट कर्मचारियों का शोषण कर रहा है। उनका कहना है कि यदि मारपीट करने वालों पर कार्रवाई नहीं की गई तो कर्मचारी आंदोलन करने को विवश होंगे।
सिटको के माउंट व्यू होटल में कुछ लोगों की एक कर्मचारी से कहासुनी हो गई। इसके बाद बात इतनी बढ़ी कि लोग कर्मचारी से मारपीट करने लगे। कर्मचारी से मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पूरा मामला सामने आया तो बवाल खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दो तीन पहले का है। सूत्रों का कहना है कि कुछ कस्टमर होटल में आए तो होटल के कैप्टन से मेनू के विषय में जानकारी ली। इस दौरान कस्टमर अचानक आक्रोशित होने लगे। उनमें से एक अचानक होटल के कर्मचारी से उलझ गया और उसे मारने लगा।
किसी ने इस मारपीट का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। वीडियो के सिटको यूनियन के लीडरों ने माउंट व्यू मैनेजमेंट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूनियन के सीनियर लीडर कश्मीर चंद का कहना है कि वीडियो में जिस प्रकार से होटल के कर्मचारी को मारा जा रहा है। इससे कर्मचारियों में असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है। अगर होटल मैनेजमेंट मारपीट करने वालों पर कार्रवाई नहीं करता है तो कर्मचारी आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
वहीं, यूनियन लीडर प्रेम लाल, बलबीर सिंह और राजीव कोहली का कहना है कि होटल का कर्मचारी पिटता रहा लेकिन मैनेजमेंट ने उसे बचाने का कोई प्रयास नहीं किया है। यह मैनेजमेंट की घोर लापरवाही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संदर्भ में माउंट व्यू के जनरल मैनेजर अनुराग वालिया का कहना है कि मारपीट के मामले में कस्टमरों ने लिखित रूप से माफी मांग ली है।