फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   emergency landing, flight emergency landing, emergency landing due to bad weather, chandigarh

इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दो विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री परेशान

Tue, 12 Jul 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 12 Jul 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
emergency landing, flight emergency landing, emergency landing due to bad weather,  chandigarh
इमरजेंसी लैंडिंग - फोटो : डेमो फोटो
मौसम खराब होने के चलते मोहाली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लेह से दिल्ली जा रही दो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इमरजेंसी लैडिंग की बाद दिल्ली और मुंबई जाने वाली फ्लाइट दो घंटे देरी से रवाना हुई। 
विज्ञापन


पहली इमरजेंसी लैंडिंग सुबह करीब साढ़े 10 बजे  हुई और दूसरी सुबह 10.50 के करीब हुई।  इन दो इमरजेंसी लैंडिंग की वजह से चंडीगढ़ एयरपोर्ट से फ्लाइट की उड़ान का शेड्यूल बिगड़ गया इस कारण इंटरनेशनल एयरपोर्ट  से 10 से अधिक फ्लाइट दो घंटे बाद रवाना हुई है।
विज्ञापन


इंटरनेशनल एयरपोर्ट मैनेजर ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली में मौसम खराब था। इसकी वजह से लेह से दिल्ली जा रही स्पाइस जेट की फ्लाइट को दिल्ली में लैैंड करने की अनुमति नहीं मिली, इसीलिए फ्लाइट्स को सुबह 10 बजे चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया। इसी तरह लेह से दिल्ली जा रही गो  एयर की फ्लाइट को भी 10.50 के करीब चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी में लैंड करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुबह 10 के करीब ट्राईसिटी में भी मौसम ने अचानक करवट ली थी, और कई जगहों पर हल्की बौछारें, आंधी चली थी। हालांकि कुछ ही घंटों में मौसम साफ हो गया था, उधर दिल्ली में बारिश होने की वजह से इन  दो फ्लाइट्स की एमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई है।


 इन फ्लाइट्स का बिगड़ा शेड्यूल
 सुबह से मौसम खराब होने और इमरजेंसी लैंडिंग के कारण इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई जाने वाली फ्लाइट का शेड्यूल लेट हो गया। सुबह 8.40 बजे स्पाइस जेट की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट, 11.05 बजे जेट एयरवेज की फ्लाइट, दोपहर बाद 3.20 बजे विस्तार की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट दो घंटे लेट हो गई। वहीं मुंबई में मौसम खराब होने के कारण सुबह 11.30 बजे गो एयर की जाने वाली फ्लाइट, दोपहर 12.10 बजे इंडिगो की फ्लाइट, 12.25 बजे जेट एयरवेज की मुंबई जाने वाली फ्लाइट, दोपहर बाद 1.25 बजे इंडिगो की श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट, इंडिगो की 2.30 बजे मुंबई जाने वाली, शाम को 5.55 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट, शाम को 6.05 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट्स दो घंटे लेट रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed