फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Emergemcy Landing of Harayana Governor Plane

20 फुट ऊंचाई से गिरा विमान, गवर्नर बचे

Thu, 27 Mar 2014 10:35 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजीटल/ अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 27 Mar 2014 10:35 PM IST
विज्ञापन
Emergemcy Landing of Harayana Governor Plane

हरियाणा के राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया का विमान वीरवार को चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर 20 फुट ऊंचाई से गिर गया।

विज्ञापन


इस हादसे में राज्यपाल और उनकी पत्नी शांति पहाड़िया समेत दस लोग बाल-बाल बच गए। विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राज्यपाल दिल्ली जा रहे थे।

शुक्रवार को प्रणव मुखर्जी को राष्ट्रपति भवन में जगन्नाथ पहाड़िया की पुस्तक का विमोचन करना था। केंद्रीय नागरिक उड्डयन के महानिदेशक ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

विमान के मुख्य पायलट विंग कमांडर डी. नंदा ने बताया कि जैसे ही विमान करीब पौने 12 बजे टेकऑफ करने लगा। विमान 20-30 फुट ऊंचाई पर ही पहुंचा था कि अचानक खराबी आई और बायीं तरफ कच्चे में गिर गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उन्हें सेमीकंट्रोल कंडीशन में उन्होंने एयरक्राफ्ट को संभालने की कोशिश की थी। यह पूछने पर कि क्या एयरक्राफ्ट के दोनों इंजन जाम हो गए थे तो डी. नंदा ने कहा कि दोनों इंजन चालू हालत में थे। खराबी क्या आई, यह जांच के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, हरियाणा नागरिक उड्डयन विभाग के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि हरियाणा सरकार का किंग एयर बी-200 टाइप वायुयान उड़ान भरते समय वायुयान बाईं ओर मुड़ गया।

एयरक्राफ्ट का बायां पंख (विंग) क्रैश हुआ है। एयरक्राफ्ट में राज्यपाल जगन्नाथ पहाडिया, उनकी पत्नी शांति पहाडिया, राज्यपाल की सचिव नीलम प्रदीप कासनी, एडीसी पुलिस जगप्रवेश दहिया और एडीसी मिलिट्री, डॉ. तलवार, पायलट विंग कमांडर डी. नंदा, कैप्टन दिनेश बंसल, राज्यपाल के दो सेवादार सवार थे।


सब सुरक्षित हैं। हालांकि राज्यपाल को पीजीआई ले जाया गया था जहां जांच के बाद राजभवन लौट गए। शाम को पंजाब के राज्यपाल शिवराज वी. पाटिल भी राजभवन पहुंचकर उनका हालचाल जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed