फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Embraer-145 aircraft joins Indian Air Force In Bathinda

अत्याधुनिक ‘एम्बर्र-145’ भारतीय वायु सेना में शामिल, दुश्मन की हर हरकत पर रखेगा पैनी नजर

Thu, 12 Sep 2019 08:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 12 Sep 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
Embraer-145 aircraft joins Indian Air Force In Bathinda
‘एम्बर्र-145’ - फोटो : अमर उजाला

दुश्मन की एयरस्पेस व अन्य ठिकानों पर पैनी नजर रखने वाला एयरबार्न अर्ली वार्निंग व कंट्रोल (एईडब्ल्यू एंड सी) सिस्टम वाला दूसरा एयरक्राफ्ट भारतीय वायुसेना में शामिल कर लिया गया। आधुनिक संयंत्रों से लैस उक्त एम्बर्र-145 हवाई जहाज को भारतीय हवाई सेना में शामिल करने के लिए एयरफोर्स स्टेशन भिसीआना, बठिंडा में बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


इस अवसर पर वेस्टर्न एयर कमांड एयर ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम एंड बार एडीसी एयर मार्शल आर. नांबियार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर डीआरडीओ के डीएस एंड डीजी (पीसी एंड एसआई) डॉ. एस गुरु प्रसाद ने उन्हें उक्त जहाज की चाबियां सौंपी।

विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि डीआरडीओ के सेंटर फॉर एयरबॉर्न सिस्टम की ओर से इस जहाज को अत्याधुनिक सर्विलांस सिस्टम से लैस किया गया है और इसे एयरफोर्स की सुविधाओं के अनुसार तैयार किया गया है। इसमें मल्टीपल सेंसर लगाए गए हैं जिनकी मदद से ये एयरक्राफ्ट हवाई सेना के लिए आई इन द स्काई के समान है जो दुश्मन की एयरस्पेस में अंदर तक नजर रखने में सक्षम है। इसके साथ ही इसमें हवा में ही ईंधन भरने की भी सुविधा है। 

सेना के प्रवक्ता ने बताया कि पहला एईडब्ल्यू व सी एयरक्राफ्ट भारतीय हवाई सेना में बंगलूरू में आयोजित एयरो इंडिया-2017 के दौरान 14 फरवरी 2017 को शामिल किया गया था। उसके बाद से ये एयरक्राफ्ट जम्मू कश्मीर के ऊपरी ठिकानों, राजस्थान के मरुस्थल व कच्छ के रण में पूरी मुस्तैदी के साथ अपने काम को अंजाम दे रहा है। इस जहाज ने उक्त दो सालों के दौरान हवाई सेना की विभिन्न कार्रवाईयों में हिस्सा लेकर अपना लोहा मनवाया है। एक्स कोप इंडिया 2018 के दौरान इसने भारतीय व यूएस फाइटर्स को कंट्रोल करने की अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed