{"_id":"cefca22626d0906658cc9b7fd784a9e2","slug":"eliminate-property-tax-after-modi-government-cm-badal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार बनने पर खत्म होगा प्रापर्टी टैक्स: बादल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार बनने पर खत्म होगा प्रापर्टी टैक्स: बादल
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुरा फूल (बठिंडा)
Updated Mon, 28 Apr 2014 08:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा है कि केंद्र में मोदी सरकार बनने पर प्रापर्टी टैक्स को समाप्त किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने इस टैक्स के लिए केंद्र की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि विश्व बैंक से प्राप्त होने वाले फंड रोकने की धमकी देकर प्रदेश सरकार को यह टैक्स लागू करने के लिए मजबूर किया गया था।
मुख्यमंत्री बादल रविवार रात को रामपुरा फूल शहर में फरीदकोट संसदीय क्षेत्र से शिअद उम्मीदवार परमजीत कौर गुलशन के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
वहीं पार्टी उम्मीदवार परमजीत कौर गुलशन के लिए लोगों में पाई जा रही नाराजगी को दूर करने की कोशिश करते हुए मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि ‘हुण नाराजगी दा वेला नहीं है, इस नू छड्डो ते एह गुलशन, जिहड़ी रामपुरे दी धी है, नू वोटों पा के जिताओ’।
विज्ञापन
बादल ने पंजाब में रेत-बजरी की समस्या के लिए भी कांग्रेस को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने जानबूझ कर माइनिंग से संबंधित फाइलों को रोक कर रखा, जिस कारण रेत-बजरी के दामों में इजाफा हो गया। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में मोदी की लहर चल रही है और मोदी सरकार बनना तय है।
उन्होंने कहा कि शिअद-भाजपा गठबंधन प्रदेश में सभी 13 सीटों पर शानदार जीत हासिल करेगा। परमजीत कौर गुलशन ने भी इस मौके पर अपने संबोधन में अपने पैतृक शहर रामपुरा के बाशिंदों को भविष्य में किसी प्रकार की नाराजगी का मौका न देने का वादा करते हुए जीतने पर सभी अधूरे काम पूरे करवाने की बात कही।
शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने कहा कि क्षेत्र में शिअद-भाजपा के प्रति लोगों में भारी उत्साह है एवं इस विस क्षेत्र से पार्टी को अच्छी बढ़त मिलेगी।
इस मौके पर जिला परिषद के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह मलूका, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन प्रवीन कांसल, नगर काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र बांसल, हैपी बांसल व सुनील बिट्टा, व्यापार सैल के चेयरमैन सुरेन्द्र जौड़ा और व्यापार मंडल के अध्यक्ष पवन बंसल मौजूद थे।
सुषमा स्वराज नहीं आई
रैली के आयोजकों द्वारा कई दिनों से इस चुनावी रैली में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के साथ भाजपा की केंद्रीय नेता सुषमा स्वराज के आने की घोषणा की जा रही है। रविवार को भी आयोजकों द्वारा लोगों को भेजे गए एसएमएस में दोनों नेताओं का ही नाम था लेकिन रैली में सिर्फ मुख्यमंत्री बादल ही पहुंचे।