फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elevated railway station will be built in Kaithal

Chandigarh News: कैथल में बनेगा राज्य का पहला एलिवेटेड रेलवे स्टेशन

Wed, 21 Feb 2024 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Elevated railway station will be built in Kaithal
राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में किया उल्लेख
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कैथल में राज्य का पहला एलिवेटेड रेलवे स्टेशन बनेगा। सैद्धांतिक तौर पर केंद्र से अनुमति मिल चुकी है। रेलवे स्टेशन और ट्रैक के व्यवहारिकता के लिए अध्ययन किया जा रहा है। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में इसका विशेष रूप से उल्लेख किया है। वहीं, करनाल से यमुनानगर और फर्रुखनगर से झज्जर तक नई रेल लाइन का रास्ता भी साफ हो गया है। करनाल से यमुनानगर तक की 61 किमी और 30 किमी फरुर्खनगर-झज्जर रेल लाइन के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है। डीपीआर तैयार होने के बाद रेल मंत्रालय द्वारा इन परियोजनाओं का बजट तैयार किया जाएगा। राज्यपाल ने अभिभाषण में बताया कि कुरुक्षेत्र में 265 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से एलिवेटेड रेल ट्रैक पर काम चल रहा है।

अंबाला और जींद में स्थापित होंगे नये औद्योगिक पार्क
राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में बताया कि हरियाणा सरकार ने अंबाला और जींद के औद्योगिक विकास की विशेष योजना बनाई है। इन दोनों जिलों में नये औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे। साथ ही, बावल, सोहना और खरखौदा आईएमटी के विस्तार का भी निर्णय लिया गया है। लैंड पूलिंग योजना के तहत सरकार ने तीनों आईएमटी में 10 हजार 800 एकड़ भूमि के लिए प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन


तीन विश्वविद्यालय में हिंदी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई
राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में बताया कि प्रदेश के तीन इंजीनियरिंग विश्वविद्यालयों में बी-टेक पाठ्यक्रम हिंदी में शुरू किए हैं। इनमें फरीदाबाद की जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी, मुरथल की दीनबंधु चौ. सर छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा हिसार की गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी शामिल हैं। श्रीविश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने 2023-24 के सत्र के दौरान राज्य के 24 कॉलेजों को अपने साथ अटैच (संबद्ध) किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed