फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Elephant rage on highway in Yamuna nagar of Haryana

हरियाणा: हाईवे पर हाथी का उत्पात, बाइक पर निकाला गुस्सा, वीडियो वायरल

Thu, 20 Aug 2020 01:59 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 20 Aug 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
Elephant rage on highway in Yamuna nagar of Haryana
कलेसर में हाईवे पर हाथी का हुड़दंग।

कलेसर नेशनल पार्क के अंतर्गत आने वाले कलेसर गांव के पास जंगल के इलाके में नेशनल हाईवे पर हाथियों के झुंड ने खूब उत्पात मचाया। एक हाथी ने तो अपना गुस्सा एक बाइक पर निकाला। बाइक सवार किसी तरह वहां से भाग निकले। यह घटना कई दिन पुरानी बताई जा रही है लेकिन घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

विज्ञापन


दरअसल, राहगीर अपनी बाइक पर हाईवे से जा रहा था। इस दौरान अचानक सामने हाथी आ गया। हाथी के बीच सड़क पर आने के कारण इस व्यक्ति ने वहीं बाइक छोड़ दी और भाग निकला। इसके बाद हाथी ने पहले दूध के ड्रम और फिर अन्य सामान को फेंकना शुरू कर दिया। इसके बाद बाइक पर गुस्सा निकाला। इससे दोनों और ट्रैफिक की वजह से जाम लग गया। 
विज्ञापन


लोगों ने हाथी का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जैसे ही हाथी जंगल में वापस घुसा तो ट्रैफिक शुरू हुआ। वहीं बाइक सवार युवक ने भी हाथी के जाने के बाद अपनी बाइक उठाई। इससे पहले भी कई बार इस रोड पर हाथी या तो मस्ती करते दिखाई देते हैं या फिर गुस्साए हाथी आने-जाने जाने वालों के लिये परेशान पैदा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला वाइल्ड लाइफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार का कहना है कि यह हाईवे जंगल के बीच में से गुजरता है। इस जंगल में हाईवे पर हाथियों एवं अन्य जानवरों का आना जाना लगा रहता है। इसलिए वाहन चालकों को चाहिए कि इस मार्ग पर गुजरते हुए अपने वाहन की स्पीड कम रखें ताकि जरूरत पड़ने पर गाड़ी को तुरंत रोका जा सके।


 उन्होंने कहा कि किसी भी जीव-जंतु के सड़क पर आने के बाद वाहन चालकों को उनके वहां से हटने का इंतजार करना चाहिए। हाथी अथवा किसी भी जानवर को अगर हटाने की कोशिश की जाएगी तो वह क्रोधित होकर नुकसान कर सकता है। इस संबंध में तुरंत वाइल्ड लाइफ अधिकारियों को सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed