{"_id":"57094e2d4f1c1b312dc81183","slug":"electronic-media-is-responsible-for-indo-pak-soured-relations","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से भारत-पाक रिश्तों में आ रही खटास’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से भारत-पाक रिश्तों में आ रही खटास’
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 10 Apr 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी मीडिया मोहाली पहुंची
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत व पाकिस्तान की आम जनता आपसी भाईचारे व शांति को पसंद करती है। दोनों देशों के लोगों की भाषा, सभ्याचारक व ऐतिहासिक विरासत एक है। लेकिन यह सब कुछ होने के बावजूद भी दोनों देशों के लोग एक-दूसरे से दिन-प्रतिदिन दूर होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
यह दावा मोहाली में दो दिवसीय दक्षिणी एशियाई पत्रकार सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे पाकिस्तान दल के नेता व पत्रकार इशाक चौधरी ने किया। वह इसके लिए दोनों देशों की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को भी जिम्मेदार मानते हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी पहलू का एकतरफा विश्लेषण आम लोगों के मनों को ठेस पहुंचा सकता है। उन्होंने कहा कि नकारात्मक सोच व गैर जवाबदेही की वजह से मीडिया में आ रही खबरों के कारण दोनों देशों के रिश्तों में खटास बढ़ रही है। जबकि संवेदनशील मुद्दों पर समाज को सही दिशा प्रदान करने के लिए संजीदा पत्रकारी की जरूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दोनों देशों की मीडिया को किसी भी मुद्दे पर जल्दबाजी में कोई गलत प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए। क्योंकि इससे आम लोगों की सोच पर गहरा असर पड़ता है। सरकार व आम लोगों के बीच पुल के रूप में काम करने वाला मीडिया विश्व शांति व भाईचारा एकता को प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण कड़ी है। समागम में पाकिस्तान समेत दक्षिणी एशिया के प्रिंट, रेडियो व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार शामिल हुए। वहीं, सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा भी समागम में मौजूद थे।
विज्ञापन
पाक से आया है 31 लोगों का दल
दो दिन चलने वाले समागम में सीनियर पत्रकार हरीश खरे, सोसायटी फॉर प्रमोशन ऑफ पीस के चेयरमैन चंचल मनोहर सिंह ने अपनी बात रखी। इस मौके पर बताया गया कि पाकिस्तान से 31 लोगों का दल आया है।