फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   electronic cycle made in punjab says sukhbir badal

पंजाब में बनेगी इलेक्ट्रानिक साइकिल, सुखबीर ने दी हरी झंडी

Thu, 12 May 2016 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Thu, 12 May 2016 10:01 AM IST
विज्ञापन
electronic cycle made in punjab says sukhbir badal
सुखबीर बादल के लिए जीत दिलाने का फॉर्मूला भी है और अभिशाप भी - फोटो : BBC
पंजाब में इलेक्ट्रानिक साइकिल का निर्माण शुरू करने को उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने हरी झंडी दे दी है। इसी क्रम में लुधियाना में प्रस्तावित साइकिल वैली का अगस्त में नींव पत्थर
विज्ञापन

रखा जाएगा। पांच ई-साइकिल निर्माता कंपनियों को जमीन भी अलाट की जाएगी। इनमें चार चीन और एक ताइवानी कंपनी है। यह फैसला उपमुख्यमंत्री ने चीन के औद्योगिक पार्क की विख्यात
विज्ञापन

ई-साइकिल कंपनी बाफंग का दौर करने के बाद लिया। इस दौरान उन्होंने अग्रणी ई-साइकिल कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात भी की। सुखबीर ने कहा कि वाजिब दर पर ई-साइकिल तैयार करने के लिए आवश्यक ईको सिस्टम के संबंध में पड़ताल की है। उम्मीद है कि इसे लुधियाना की साइकिल वैली में सफलतापूर्वक स्थापित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोमैक्स ताइवान कंपनी के जोनी लिन ने कहा है कि भारत में ई-साइकिल अभी प्रचलन में नहीं है। इसलिए इसकी वहां काफी संभावनाएं हैं। जो कंपनियां भारत में ई-साइकिल का निर्माण करेंगी, उन्हें बेहद लाभ होगा। सुखबीर ने कहा कि पंजाब सरकार 300 एकड़ में साइकिल वैली को विश्व साइकिल हब के रूप में प्रोत्साहित करेगी। प्रत्येक वर्ष 15 लाख साइकिल का लक्ष्य रखा जाएगा। डेढ़ लाख लोगों को रोज़गार के अवसर भी मिलेंगे। इस अवसर पर हीरो साइकिल के चेयरमैन पंकज मुंजाल ने कहा कि भारत में साइकिल व मोटर साइकिल सेगमेंट में काफी अंतर है। उपभोक्ता को एक साइकिल के लिए चार हजार रुपये और मोटरसाइकिल के लिए 50 हजार रुपये अदा करने पड़ते हैं। इसी कारण ई-साइकिल की काफी संभावनाएं हैं, क्योंकि इसकी कीमत दस से 25 हजार रुपये होगी। 

सुखबीर ने औद्योगिक पार्क का किया दौरा :
चीन के दौरे पर गए उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने वहां 80 स्कवायर किमी में फैले औद्योगिक पार्क का भी दौरा किया। इस पार्क में चीन व सिंगापुर की भागीदारी है। इसमें पर्यटन उद्योग के अलावा

अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक क्षेत्र और कई शहरी क्षेत्र भी हैं। सुखबीर ने कहा कि पंजाब सरकार न्यू चंडीगढ़ को विकसित करते समय इस औद्योगिक पार्क की विशेषताओं पर गौर करेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed