{"_id":"5732e2c64f1c1b911e9198a9","slug":"electronic-cycle-made-in-punjab-says-sukhbir-badal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बनेगी इलेक्ट्रानिक साइकिल, सुखबीर ने दी हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बनेगी इलेक्ट्रानिक साइकिल, सुखबीर ने दी हरी झंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Thu, 12 May 2016 10:01 AM IST
विज्ञापन
सुखबीर बादल के लिए जीत दिलाने का फॉर्मूला भी है और अभिशाप भी
- फोटो : BBC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में इलेक्ट्रानिक साइकिल का निर्माण शुरू करने को उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने हरी झंडी दे दी है। इसी क्रम में लुधियाना में प्रस्तावित साइकिल वैली का अगस्त में नींव पत्थर
रखा जाएगा। पांच ई-साइकिल निर्माता कंपनियों को जमीन भी अलाट की जाएगी। इनमें चार चीन और एक ताइवानी कंपनी है। यह फैसला उपमुख्यमंत्री ने चीन के औद्योगिक पार्क की विख्यात
ई-साइकिल कंपनी बाफंग का दौर करने के बाद लिया। इस दौरान उन्होंने अग्रणी ई-साइकिल कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात भी की। सुखबीर ने कहा कि वाजिब दर पर ई-साइकिल तैयार करने के लिए आवश्यक ईको सिस्टम के संबंध में पड़ताल की है। उम्मीद है कि इसे लुधियाना की साइकिल वैली में सफलतापूर्वक स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रोमैक्स ताइवान कंपनी के जोनी लिन ने कहा है कि भारत में ई-साइकिल अभी प्रचलन में नहीं है। इसलिए इसकी वहां काफी संभावनाएं हैं। जो कंपनियां भारत में ई-साइकिल का निर्माण करेंगी, उन्हें बेहद लाभ होगा। सुखबीर ने कहा कि पंजाब सरकार 300 एकड़ में साइकिल वैली को विश्व साइकिल हब के रूप में प्रोत्साहित करेगी। प्रत्येक वर्ष 15 लाख साइकिल का लक्ष्य रखा जाएगा। डेढ़ लाख लोगों को रोज़गार के अवसर भी मिलेंगे। इस अवसर पर हीरो साइकिल के चेयरमैन पंकज मुंजाल ने कहा कि भारत में साइकिल व मोटर साइकिल सेगमेंट में काफी अंतर है। उपभोक्ता को एक साइकिल के लिए चार हजार रुपये और मोटरसाइकिल के लिए 50 हजार रुपये अदा करने पड़ते हैं। इसी कारण ई-साइकिल की काफी संभावनाएं हैं, क्योंकि इसकी कीमत दस से 25 हजार रुपये होगी।
सुखबीर ने औद्योगिक पार्क का किया दौरा :
चीन के दौरे पर गए उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने वहां 80 स्कवायर किमी में फैले औद्योगिक पार्क का भी दौरा किया। इस पार्क में चीन व सिंगापुर की भागीदारी है। इसमें पर्यटन उद्योग के अलावा
अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक क्षेत्र और कई शहरी क्षेत्र भी हैं। सुखबीर ने कहा कि पंजाब सरकार न्यू चंडीगढ़ को विकसित करते समय इस औद्योगिक पार्क की विशेषताओं पर गौर करेगी।