फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Electricity workers of all states will go on strike on the last day of the year against privatization

Chandigarh News: निजीकरण के खिलाफ साल के अंतिम दिन सभी राज्यों के बिजली कर्मचारी करेंगे हड़ताल

Thu, 26 Dec 2024 01:22 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 01:22 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers of all states will go on strike on the last day of the year against privatization
चंडीगढ़। सेक्टर-28 के बिजली कॉलोनी के रामलीला ग्राउंड में बुधवार को बिजली पंचायत हुई। यह पंचायत बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर (एनसीसीओईईई) के बैनर तले हुई। इसकी अध्यक्षता यूटी पावरमैन यूनियन के अध्यक्ष अमरिक सिंह ने की। बिजली पंचायत में बड़ी संख्या में कर्मचारी, आम नागरिक, किसानों, मजदूरों व महिलाओं ने भाग लिया। एनसीसीओईईई के चेयरमैन शैलेंद्र दुबे ने कहा कि निजीकरण के खिलाफ 31 दिसंबर को सभी राज्यों के बिजली कर्मचारी हड़ताल करेंगे। निजीकरण किसी भी हालत में स्वीकार नहीं है। पंचायत में हरियाणा, हिमाचल, पंजाब व जम्मू-कश्मीर से भी कर्मचारी शामिल होकर निजीकरण के खिलाफ चल रहे आंदोलन के साथ एकजुटता प्रकट की।
विज्ञापन

पंचायत में चंडीगढ़ के मेयर कुलदीप कुमार अपने पार्षदों के साथ पहुंचे। इसके साथ ही कई दिनों से निजीकरण के खिलाफ भूख हड़ताल कर रहे कांग्रेस के अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की व जिला प्रधान सुरजीत सिंह ढिल्लों भी पहुंचे और निजीकरण के खिलाफ लड़ाई में हरसंभव मदद देने का ऐलान किया। बिजली पंचायत में अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव बीजू कृष्णन भी पहुंचे और निजीकरण का पुरजोर विरोध करते हुए आंदोलन का समर्थन किया। पंचायत में नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी एंप्लाइज एंड इंजीनियर (एनसीसीओईईई) के राष्ट्रीय नेता शैलेंद्र दुबे, सुभाष लांबा, आरके शर्मा, देवेंद्र कुमार, गुरप्रीत सिंह गंडी, सुरेश राठी, हीरा लाल वर्मा, अब्दुल नजार पहुंचे।
विज्ञापन


लांबा बोले- निजीकरण के खिलाफ लड़ाई चंडीगढ़ के साथ पूरे देश लड़ी जाएगी
कमेटी की ओर से एनसीसीओईईई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष लांबा ने घोषणा किया कि निजीकरण के खिलाफ लड़ाई चंडीगढ़ के साथ पूरे देश लड़ी जाएगी। उन्होंने ऐलान किया कि निजीकरण के खिलाफ 31 दिसबर को सभी राज्यों के बिजली कर्मचारी 12 से 1 बजे तक कार्य बंद रखेंगे। सभी राज्यों की राजधानियों में राज भवन मार्च करेंगे। उन्होंने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक से बिजली विभाग के हस्तांतरण पर रोक लगाने की मांग की। यूटी पावरमेन यूनियन चंडीगढ़ के महासचिव गोपाल दत्त जोशी व पूर्व प्रधान ध्यान सिंह ने कहा कि चंडीगढ़ में निजीकरण के खिलाफ जन जागरण अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जनमत संग्रह भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन किसी भी सरकारी कर्मचारी को निजी कंपनी के मातहत काम करने के लिए बाध्य नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो बिजली कर्मचारी बिल्कुल काम नहीं करेंगे।

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू- फोटो : वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed