फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Electricity will remain shut in half the city today, water will come due to low pressure in the evening

Chandigarh News: आधे शहर में आज बिजली रहेगी बंद, शाम को लो प्रेशर से आएगा पानी

Fri, 12 Apr 2024 02:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Electricity will remain shut in half the city today, water will come due to low pressure in the evening
चंडीगढ़। शहर के कई इलाकों में रहने वाले लोगों को शुक्रवार को बिजली और पानी की समस्या से जूझना पड़ सकता है। यूटी प्रशासन के बिजली विभाग के अनुसार जरूरी मरम्मत के कार्यों की वजह से लगभग आधे शहर में दिन के समय कुछ घंटों के लिए बिजली प्रभावित रह सकती है। वहीं, नगर निगम ने सूचना जारी की है कि शुक्रवार को शाम को पानी की सप्लाई प्रभावित रह सकती है। इन इलाकों में बिजली रहेगी प्रभावित
विज्ञापन

बिजली विभाग के अनुसार शुक्रवार को सेक्टर-2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 10, 19, 22, 27, 32, 47 के कई हिस्से, कमर्शियल एरिया-26, सेक्टर-26 का पुलिस स्टेशन और पुलिस कॉलोनी, औद्योगिक क्षेत्र फेज-2, हाईकोर्ट बिल्डिंग, कालीबाड़ी मंदिर-47, गांव-रायपुर, मक्खन माजरा, हल्लोमाजरा, बहलाना, आईटीबीपी बहलाना, गांव मलोया, आईएमटी बिल्डिंग-39, मलोया कॉलोनी, औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 का पोल्ट्री फार्म, एसटीपी, गांव रायपुर कलां, मॉडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स, गोविंदपुरा, सुभाष नगर, मनीमाजरा की पुरानी और नई इंदिरा कॉलोनी के कुछ हिस्सों में सुबह 10 से शाम चार बजे और सेक्टर-21, 23, 33, 34, 35, 45, 52, 61, जेडब्ल्यू मैरियट होटल, गांव कजहेड़ी और बुड़ैल के कुछ हिस्सों में सुबह 10 से साढ़े चार बजे के बीच बिजली प्रभावित रहेगी। सेक्टर-7, 8, 17 और 22 के कुछ हिस्सों में सुबह 11 से दोपहर दो बजे और सेक्टर-5, 6, 9, 17, 18, 19, 22, पंजाब और हरियाणा राजभवन और यूटी गेस्ट हाउस में दोपहर दो से शाम पांच बजे के बीच बिजली प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन


शाम को दो घंटे लो प्रेशर से आएगा पानी
शहर में शुक्रवार को शाम की पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। नगर निगम ने सार्वजनिक सूचना जारी कर बताया है कि खरड़ से मोरिंडा तक 66 केवी लाइन के तत्काल बिजली आपूर्ति कार्य के कारण सक्षम प्राधिकारी द्वारा 12 अप्रैल को शटडाउन की अनुमति दी गई है। इस शटडाउन के दौरान सुबह 9 से शाम 05:00 बजे तक वाटर वर्क्स कजौली से फेज-1 से 6 के माध्यम से सेक्टर-39 स्थित वाटर वर्क्स तक रॉ पानी की पंपिंग नहीं होगी। इसकी वजह से शुक्रवार को सुबह की सप्लाई फुल प्रेशर में सुबह 3:30 बजे सुबह 9:00 बजे तक और शाम की आपूर्ति लो प्रेशर में शाम 6:00 बजे रात 8:00 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed