फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   electricity rate increase, power, electricity, chandigarh electricity, chandigarh

बुरी खबर: चंडीगढ़ में अगले माह से बढ़ सकती हैं बिजली दरें

Sun, 27 Mar 2016 07:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 27 Mar 2016 07:50 AM IST
विज्ञापन
electricity rate increase, power, electricity, chandigarh electricity, chandigarh
बिजली - फोटो : अमर उजाला
जेईआरसी ने अगर बिजली विभाग का प्रपोजल मान लिया तो शहरवासियों को अगले माह से प्रति यूनिट 70 पैसे अधिक खर्च करना पड़ेगा। उपभोक्ताओं पर यह भार पिछले सालों में आए 849 करोड़ के घाटे की भरपाई के उद्देश्य से डाला जा रहा है। इस सिलसिले में जेईआरसी ने पिछले दिनों जन सुनवाई भी पूरी कर ली और अब उसको फैसला करना है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ बिजली विभाग लगातार घाटे में है। इसका मुख्य कारण यह है कि इसकी कुल लागत हर साल 700 करोड़ रुपय है जबकि  उपभोक्ताओं की तरफ से बिजली विभाग को 600 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसके चलते बिजली विभाग को हर साल 100 करोड़ का घाटा उठाना पड़ता है। इसी घाटे की भरपाई केलिए बिजली टैरिफ की दरें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन


तीन साल से टैरिफ में बदलाव नहीं
अफसरों का कहना है कि बिजली की टैरिफ में तीन साल में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि संसाधनों पर खर्च लगातार  बढ़ रहा है। इस गैप को पूरा करने के लिए बिजली केरेट बढ़ाने की जरूरत है। दूसरा कारण यह है कि इस बार ऑडिट भी इलेक्ट्रीसिटी डिपार्टमेंट ने करवा लिया है जिस पर हर बार शहर के लोग आब्जेक्शन उठाते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हो सकती हैं दरें
 डोमेस्टिक सप्लाई 150 यूनिट की खपत तक अभी 2.30 रुपये प्रति यूनिट बिजली का मूल्य है। विभाग के प्रस्ताव में इसे बढ़ाकर तीन रुपये प्रति यूनिट किया गया है। इसके अलावा 10 रुपए फिक्सड चार्जेंज के लगेंगे। वहीं 150 से 400 यूनिट खपत अभी तक 4.20 प्रति यूनिट और 7 रुपए फिक्सड चार्ज लगते हैँ जिसे बढ़ाकर 5.50 रुपये पर किया गया है साथ ही 10 रुपए फिक्स चार्ज लगेंगे। 400 यूनिट से ज्यादा खपत  अभी तक 4. 40 रुपये प्रति यूनिट और फिक्सड चार्जेज 7 रुपए लगते थे, उसे बढ़ाकर 5.85 रुपये प्रति यूनिट रेट रहेगा ओर 10 रुपये फिक्स चार्ज लगेगा।
 कामर्शियल सप्लाई:150 यूनिट तक खपत पर पहले 4.30 रुपये था जिसे बढ़ाकर 5.70 रुपये करने का प्रस्ताव है। 400 यूनिट तक अभी 4.50 रुपये था जिसे बढ़ाकर  5.95 रुपये और 400 यूनिट से अधिक होने पर पहले 4.70 रुपये था जिसे बढ़ाकर 6.20 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव है।


कोट.
यूटी एजी की ऑडिट रिपोर्ट मिल चुकी है।  अब तक विभाग 849 करोड़ के घाटे में है। इसे कवर करने के लिए मल्टी टैरिफ बढ़ाने की जरूरत है। लोगाें के आब्जेक्शन दर्ज किए जा चुके है। जल्द ही जेईआरसी की ओर से बिजली के रेट तय कर दिए जाएंगे।
एमपी सिंह , सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed