{"_id":"58f6629d4f1c1b130e8b4586","slug":"electricity-corporation-imposes-a-fine-on-consumer","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजली निगम ने ठोका जुर्माना, उपभोक्ता ने सीएम से बोला 'योगी बनो'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली निगम ने ठोका जुर्माना, उपभोक्ता ने सीएम से बोला 'योगी बनो'
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Wed, 19 Apr 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
बिजली निगम के जुर्माना लगाने पर सीएम को सलाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम के मीटर स्लो पर जुर्माना ठोकने से खफा एक बिजली उपभोक्ता ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को मेल भेजकर योगी बनने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री को नसीहत देने वाली मेल अब चर्चा में है। पीड़ित का आरोप है कि उनके दोनों मीटरों में कोई गड़बड़ नहीं मिली थी। सब अर्बन के कर्मचारियों के मीटर पैकिंग के समय एक मीटर की सील जंग लगी होने के कारण टूट गई थी। इसके बाद भी उन पर जुर्माना लगा दिया गया।
उपभोक्ता ने जुर्माना जमा करा दिया है। लेकिन, अब वह इंसाफ के लिए निगम के उच्च अधिकारियों के साथ ही सीएम को मेल कर रहा है। उपभोक्ता ने चेतावनी दी है कि यदि उसे शीघ्र ही इंसाफ नहीं मिला तो वह अदालत का दरवाजा खटखटाएगा। निगम के अधिकारी उपभोक्ता पर जान बूझकर परेशान करने के आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
उपभोक्ता ने जुर्माना जमा करा दिया है। लेकिन, अब वह इंसाफ के लिए निगम के उच्च अधिकारियों के साथ ही सीएम को मेल कर रहा है। उपभोक्ता ने चेतावनी दी है कि यदि उसे शीघ्र ही इंसाफ नहीं मिला तो वह अदालत का दरवाजा खटखटाएगा। निगम के अधिकारी उपभोक्ता पर जान बूझकर परेशान करने के आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम को मेल कर बिजली निगम को नींद तोड़ने की कोशिश
बिजली का मीटर
किशनपुरा निवासी हरीश चंद थर्मल पावर स्टेशन में फायर गाड़ी का ड्राइवर है। उसने बिजली निगम के सब अर्बन अधिकारियों और कर्मचारियों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। हरीश चंद ने बताया कि अगस्त 2016 में उनके मीटरों को बदला गया था। इनमें से एक मीटर में गड़बड़ी बताते हुए निगम ने 41,263 रुपये का जुर्माना लगा दिया। जुर्माने की पूरी जानकारी भी उन्हें नहीं दी जा रही। इसके बाद भी उन्होंने जुर्माना भर दिया है। इसकी जानकारी लेने के लिए वह और उनका लड़का जगदीश बिजली निगम जा चुके हैं।
हरीश के अनुसार नया मीटर लगा दिया गया है, लेकिन रिकॉर्ड भी नहीं दिखाया जा रहा। आरोप लगाया कि अब ज्यादा रीडिंग भेजकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। विभाग के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अब उन्होंने मुख्यमंत्री खट्टर को मेल किया है। आठ मार्च को भेजे मेल में कहा है कि सर जी, आप जाग जाओ, यूपी के सीएम की तरह तुरंत एक्शन लो। तभी बिजली निगम सुधारेगा। जगदीश धमीजा ने बताया कि सीएम के पास भी मेल भेजने का उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ। 20 बार रिमांडर भेज चुके हैं। हालांकि, 17 अप्रैल सोमवार को बिजली निगम ने अधूरी जानकारी दी है।