हरियाणा में लोगों को झटका, बिजली महंगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम ने चुपचाप फ्यूल सरचार्ज के नाम पर बिजली की दरों में 34 पैसे प्रति यूनिट का इजाफा कर उपभोक्ताओं को करारा झटका दिया है। बिजली दरों में इजाफा होने से जहां निगम को हर माह करोड़ों रुपये का राजस्व मिलेगा, वहीं उपभोक्ताओं अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
निगम द्वारा हाल ही में सभी निगम कार्यालयों को सर्कुलर जारी कर नए टैरिफ के हिसाब से बिल बनाने के आदेश दिए हैं। तीन महीने तक विस चुनाव में उलझे निगम अधिकारियों ने अब बकाया की रिकवरी को लेकर निगम कर्मचारियों व उपभोक्ताओं से सख्ती से पेश आना शुरू कर दिया है।
30 से 35 रुपये अतिरिक्त बोझ पड़ेगा
निगम ने बढ़ते घाटे को कम करने के लिए चुपके से फ्यूल सरचार्ज के नाम पर 34 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली के दाम बढ़ा दिए हैं, वहीं निगम द्वारा उपभोक्ताओं को स्लैब अनुसार दी जाने वाली बिलों में छूट भी कम होगी।
निगम द्वारा इस नए आदेश में स्लैब सिस्टम को कोई तवज्जो नहीं दी है। नई दर हर तरह के कनेक्शन पर लागू होगी। प्रत्येक माह सौ यूनिट से कम बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को भी अब 30 से 35 रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
हर माह एक करोड़ से ज्यादा का अतिरिक्त राजस्व
अकेले पानीपत निगम को नए टैरिफ के हिसाब से निगम को हर माह एक करोड़ से ज्यादा का राजस्व होगा। सर्कल में प्रति दिन 85 से 90 लाख यूनिट बिजली की खपत होती है। निगम द्वारा सभी निगम कार्यालयों को सर्कु लर जारी कर नए टैरिफ के हिसाब से बिल बनाने के आदेश दिए हैं।
निगम द्वारा सर्कुलर जारी कर प्रति यूनिट पर 34 पैसे फ्यूल चार्ज लगाने के निर्देश दिए हैं। यह आने वाले बिलों में जुड़े होंगे।
कशिक मान एक्सईएन सीटी।