फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Electricity bill will be generated every month in Haryana

Haryana News: अब हर महीने आएगा बिजली का बिल, नए साल से लागू होगी नई व्यवस्था

Wed, 07 Dec 2022 10:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 07 Dec 2022 10:33 PM IST
सार

लंबे समय से यह मांग उठती रही है कि बिल एक माह का भेजा जाए। अब सबसे पहले घरेलू उपभोक्ताओं के लिए योजना शुरू करने तैयारी है। उपभोक्ताओं को सिक्योरिटी के तौर पर 10 प्रतिशत राशि पहले जमा करानी होगी। हर माह के कम यूनिट खर्च होने पर बिल भी कम आएगा। 

विज्ञापन
Electricity bill will be generated every month in Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में अब बिजली का बिल दो नहीं, बल्कि हर माह आएगा। नए साल से व्यवस्था शुरू करने की तैयारी है। शुरुआत पंचकूला, अंबाला, करनाल, गुरुग्राम और फरीदाबाद से होगी। इन जिलों में स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला अधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं कि आगामी साल में हर महीने बिल भेजना हर हाल में शुरू किया जाए। 

विज्ञापन


सरचार्ज माफी योजना भी 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है। लंबे समय से यह मांग उठती रही है कि बिल एक माह का भेजा जाए। अब सबसे पहले घरेलू उपभोक्ताओं के लिए योजना शुरू करने तैयारी है। उपभोक्ताओं को सिक्योरिटी के तौर पर 10 प्रतिशत राशि पहले जमा करानी होगी। हर माह के कम यूनिट खर्च होने पर बिल भी कम आएगा। 
विज्ञापन


पहली श्रेणी

  • यूनिट    दर
  • 0 से 50 से     2 रुपये
  • 51 से100      2.50 रुपये 


दूसरी श्रेणी में   

  • 0 से 150     2.75 रुपये
  • 151 से 250     5.25 रुपये
  • 251 से 500     6.30 रुपये 
  • 501 से 800     7.10 रुपये 
  • नोट-दर प्रति यूनिट के हिसाब से


50 लाख घरेलू उपभोक्ता
प्रदेश में 73.82 लाख बिजली उपभोक्ताओं में से 50 लाख घरेलू उपभोक्ता हैं। 2024 तक 30 लाख स्मार्ट मीटर जाने हैं। पांच जिलों में ही 10 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं, जिनमें से करीब साढ़े पांच लाख लगाए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed