{"_id":"58dd1fd64f1c1bb00463db62","slug":"electricity-bill-payment-now-on-digital-method","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल जमा करने को अब घंटों लाइन में रहने की जरुरत नहीं, विभाग की नई तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल जमा करने को अब घंटों लाइन में रहने की जरुरत नहीं, विभाग की नई तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 31 Mar 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
पेमेंट के लिए इलेक्ट्रॉनिक मशीन
लोगों को बिजली बिल भरने के लिए अब लंबी लाइनों में लगकर धक्के नहीं खाना पड़ेंगे। पावरकॉम ने लोगों की सुविधा के लिए बिल पेमेंट करने वाली तीन नई इलेक्ट्रॉनिक मशीनें लगाई हैं। जहां पर लोग सुबह आठ से रात आठ बजे तक बिल भर पाएंगे। वहीं, खरड़ के लोगों को बड़ी राहत देते हुए एक मशीन वहां भी लगाई गई है। जानकारी के मुताबिक, लोगों को बिलों का भुगतान करने में काफी दिक्कत आती थी। कई बार लोग इस बारे में पावरकॉम के अधिकारियों को लिख चुके थे। साथ ही लगातार प्रशासन से मांग की जा रही थी कि इस दिशा में ध्यान दिया जाए।
लोगों का कहना था कि कुछ जगहों पर मशीनें पहले से लगी हैं, लेकिन वह उचित तरीके से काम नहीं करती हैं। जबकि अब रिहायशी एरिया काफी बढ़ चुका है, ऐेसे में नई मशीनें लगाई जाएं। इसी बीच विधानसभा चुनाव आने के कारण यह काम बीच में रह गया था। सूबे में नई सरकार बनने के साथ पावरकॉम ने इस दिशा में कदम बढ़ा दिया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लोगों के साथ धक्का नहीं होने दिया जाएगा। पहल के आधार पर लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।

Trending Videos
इन जगह पर लगी नई मशीनें
तीन नई इलेक्ट्रॉनिक मशीनें
इन जगह पर लगी नई मशीनें
66 केवी ग्रिड, सेक्टर-77
66 केवी ग्रिड, फेज-9 इंडस्ट्रियल एरिया
66 केवी ग्रिड, सन्नी एन्क्लेव, खरड़
यहां पहले से चल रही मशीनें
शहर के दो स्थानों पर पावरकॉम पहले से यह सुविधा दे रहा है। इनमें फेज-1 और सेक्टर-68 के ग्रिड में लोगों को यह सुविधा मिल रही है।