फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Electricity Bill Issue in Chandigarh

समय के हिसाब से तय होगा बिजली का बिल

Fri, 22 Aug 2014 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 Aug 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
Electricity Bill Issue in Chandigarh

शहर के बिजली उपभोक्ताओं को अगले वित्तीय वर्ष से पीक ऑवर में बिजली का इस्तेमाल करने पर ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। यूटी में अगले साल से बिजली के रेट दिन में तीन अलग-अलग समय के हिसाब से तय होंगे। पीक ऑवर में बिजली का रेट सामान्य रेट से 20 फीसदी तक अधिक होगा। साथ ही ऑफ पीक ऑवर में बिजली के रेट 10 फीसदी तक कम होंगे।

विज्ञापन


सर्दी, गर्मी और मानसून में पीक ऑवर अलग-अलग होंगे। ज्वाइंट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (जेईआरसी) के निर्देश पर प्रशासन अगले साल से शहर में मल्टी ईयर टैरिफ (एमवाईटी) लागू कर रहा है। प्रशासन को अगले माह तक जेईआरसी को बिजनेस प्लान सौंपना है।
विज्ञापन


इसके लिए बिजली विभाग ने कंसल्टेंट नियुक्त करेगा। मल्टी ईयर टैरिफ प्लान 1 अप्रैल, 2015 से लेकर 31 मार्च, 2018 तक के लिए बनेगा। ऐसे में शहर में तीन सालों तक बिजली के रेट में कोई बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता पर हर साल नहीं पड़ेगा बोझ

Electricity Bill Issue in Chandigarh

मल्टी ईयर टैरिफ लागू होने से बिजली विभाग को हर साल बिजली के रेट में बढ़ोतरी को लेकर जेईआरसी के पास याचिका दायर नहीं करनी पड़ेगी। साथ ही लोगों पर भी हर साल बोझ नहीं पड़ेगा। बता दें कि चंडीगढ़ में तीन सालों तक बिजली के रेट में लगातार बढ़ोतरी हुई थी। हालांकि, पिछले दो सालों से जेईआरसी रेट में बढ़ोतरी की मंजूरी नहीं दे रहा है।

यूटी के बिजली विभाग के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (एसई) एमपी सिंह ने कहा कि मल्टी ईयर टैरिफ के लिए बिजनेस प्लान तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगले माह उन्हें बिजनेस प्लान जेईआरसी को भेजना है। ध्यान रहे कि शहर में पहले मल्टी ईयर टैरिफ प्लान 2014 से लागू होना था।

लेकिन, जेईआरसी ने इसे एक साल के लिए टाल दिया था। जेईआरसी ने शहर में मल्टी ईयर टैरिफ प्लान को लागू करने से पहले शहर के लोगों की राय भी ली है और लोगों ने इस प्लान को सराहा है।

ऐसे तय होंगे रेट

Electricity Bill Issue in Chandigarh

मल्टी ईयर टैरिफ प्लान के तहत गर्मी में पीक ऑवर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक होगा। जबकि, ऑफ पीक ऑवर रात 11 से सुबह 7 बजे तक होगा। सामान्य ऑवर सुबह 7 से 10 बजे और शाम 6 से रात 11 बजे तक होंगे।

पीक ऑवर में बिजली के रेट सामान्य से 10 से 20 फीसदी अधिक होंगे और ऑफ पीक में 5 से 10 फीसदी कम होंगे। इसी तरह से सर्दी और मानसून का पीक ऑवर का समय अलग होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed