फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Electric poles and wires fell in the storm, the area immersed in darkness

Chandigarh News: तूफान में गिरे बिजली के पोल व तार टूटे, अंधेरे में डूबा रहा क्षेत्र

Thu, 15 Jun 2023 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Electric poles and wires fell in the storm, the area immersed in darkness
मोरनी। इलाके में बिजली सेवाओं की हालत बेहद लचर है। मंगलवार शाम चली हवाओं से बिजली के कई पोल व तार टूटने के कारण पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहा। पलासरा गांव के पास बिजली के खंभे गिरने के कारण मंगलवार पूरी रात बिजली सेवाएं बाधित रहीं। इस कारण चलते लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। हालांकि निगम के अधिकारियों ने बुधवार दिन तक बिजली सेवाओं को सुचारू कर दिया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में दशकों पुराने बिजली के तार बदलने और पर कोई ध्यान नहीं है। आज भी इलाके में कई बिजली के पोल गिरने की हालत में है जोकि अक्सर चलने वाली तेज हवाओं में गिर जाते हैं। उनकी हालत सुधारने पर कोई ध्यान दिया जा रहा है। बिजली निगम के अधिकारियों की इस अनदेखी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिजली के तार व पोल नए सिरे से डाले जाएं

ग्रामीण बृज किशोर व सुरेंद्र कुमार ने कहा कि बिजली निगम को योजनाबद्ध तरीके से पुराने हो चुके बिजली के तार व पोल नए सिरे से डालने का काम करना चाहिए। इससे जनता को बार बार की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। साथ लगते हिमाचल में इस प्रकार की घटनाएं न के बराबर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंसल ने बिजली मंत्री को पत्र भेजा

शिवालिक विकास बोर्ड के सदस्य विजय बंसल ने इसे सरकार की विफलता बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग नौ सालों में राज्य में भाजपा सरकार लोगों को सुविधाएं प्रदान करने का दावा करती है लेकिन धरातल पर हर वर्ग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहा है। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए बिजली मंत्री को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed