फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Electric buses will run on the lines of China in the city

शहर में चीन की तर्ज पर चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

Sat, 14 Dec 2019 01:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Electric buses will run on the lines of China in the city
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में चीन की तर्ज पर इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। इसके लिए यूटी प्रशासन के ट्रांसपोर्ट विभाग के सेक्रेटरी डॉ. अजय कुमार सिंगला, एडिशनल सेक्रेटरी उमा शंकर गुप्ता, सीटीयू के अफसर समेत अन्य चीन के दौरे पर जा रहे हैं। रिन्युएवल एनर्जी के इस्तेमाल में चीन कई देशों के काफी आगे है, इसी तकनीक को समझने के लिए अधिकारी चीन जा रहे हैं।
विज्ञापन

पांच दिवसीय चीन दौरे में अफसर दो शहरों में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर जानकारी जुटाएंगे। अधिकारी चीन के दो मेन शहरों जिसमें शंघाई का दौरा करेंगे। इस शहर में ही करीब सवा दो करोड़ की आबादी है। दौरे के लिए दूसरा शहर शैंजन चुना गया है जो चीन के साउथ ईस्टर्न इलाके में है। यहां चीन को हांगकांग से जोड़ता है। अधिकारी इलेक्ट्रिक बसें बनाने वाली कंपनी और इन्हें संचालित करने वाले ट्रांसपोर्ट विभाग और अधिकारियों से भी मिलेंगे। इलेक्ट्रिक बसों में सवारी करने वाली सवारियों से भी दौरे के दौरान बातचीत की जाएगी कि उन्हें बसों में सवारी के दौरान किसी तरह की परेशानी तो नहीं झेलनी पड़ रही। बस में यात्रा के दौरान सफर कैसा रहा इन तमाम पहलुओं पर यात्रियों से पूछा जाएगा। दौरे के दौरान सबसे ज्यादा असमंजस की स्थिति बैटरी की लाइफ को लेकर भी बातचीत होगी। जानकारी के अनुसार वापस लौटने के बाद चीन के पैटर्न को चंडीगढ़ में लागू करने को लेकर सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed