{"_id":"65b117cbedd850dbbf0c116d","slug":"electric-buses-to-start-in-haryana-from-29th-chandigarh-news-c-16-pkl1010-336718-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: हरियाणा में इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत 29 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: हरियाणा में इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत 29 से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री पानीपत में और परिवहन मंत्री यमुनानगर में करेंगे उद्घाटन
चंडीगढ़। हरियाणा में सिटी बस सर्विस के लिए इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत 29 जनवरी से पानीपत और यमुनानगर से होगी। इस दिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल पानीपत के सिवाह से इलेक्ट्रिक बसों वाली सिटी बस सेवा का शुभारंभ करेंगे। वहीं, इसी दिन यमुनानगर में ट्रांसपोर्ट मंत्री मूलचंद शर्मा यमुनानगर के जगाधरी में इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत करेंगे। पहले फेज में इन दोनों शहरों से ग्रीन बसों की शुरुआत होगी।
परिवहन मंत्री शर्मा ने बताया कि नौ शहरों में स्थानीय सिटी बस सेवाओं के लिए हरियाणा सिटी बस सर्विस लिमिटेड का गठन किया गया है। इसके तहत पानीपत, यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला, करनाल, सोनीपत, रेवाड़ी, रोहतक और हिसार में सिटी बस चलेंगी। उन्होंने दावा किया कि यह देश के किसी भी राज्य की एक अनूठी और अग्रणी परियोजना है। इन सभी नौ शहरों में अलग-अलग सिटी बस सेवा डिपो निर्माणाधीन हैं, जिसकी अनुमानित लागत 115 करोड़ रुपये है। बस संचालन को सुविधाजनक बनाने के लिए 375 बसों का ऑर्डर पहले ही दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह पहल हरित और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन के प्रति हरियाणा की प्रतिबद्धता दर्शाती है।
ऑटो की तर्ज पर चलेंगी बसें
नौ शहरों में सिटी बस सेवा ऑटो की तर्ज पर चलेंगी। इसका किराया भी सामान्य होगा। लोगों को किराए के लिए ज्यादा झिकझिक भी नहीं करनी पड़ेगी। वहीं, इन बसों के चलने से प्रदूषण भी नहीं होगा। सरकार ने बताया कि एक बार चार्ज होने के बाद इलेक्ट्रिक बसें करीब 115 किलोमीटर तक चल सकेंगी। शर्मा ने बताया कि पानीपत व यमुनानगर के बाद बाकी शहरों में भी जल्द बसें चलेंगी।