फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Electoral alliance between BJP and HJC decision today

भाजपा-हजकां में दोस्ती या दूरी फैसला आज

Sun, 24 Aug 2014 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 24 Aug 2014 09:15 PM IST
विज्ञापन
Electoral alliance between BJP and HJC decision today

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा और हजकां के बीच दोस्ती रहेगी या दूरी बनेगी, इसका फैसला सोमवार को देर शाम तक हो जाएगा। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से हजकां प्रमुख कुलदीप विश्नोई से दिल्ली में मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन


इस मुलाकात में दोनो दलों की चुनावी गठबंधन पर निर्णायक बातचीत होगी। हजकां पहले ही कह चुकी है कि गठबंधन को कायम रखने के लिए उसकी ओर से यह आखिरी प्रयास होगा। इस मुलाकात में सीटों के बंटवारे सहित अन्य मुद्दों पर यदि बात नहीं बनती है तो पार्टी देर शाम तक अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर सकती है।
विज्ञापन


हजकां के वरिष्ठ नेता का कहना है कि गठबंधन को लेकर पार्टी अब और इंतजार करने केमूड में नहीं है। इसीलिए पार्टी प्रमुख लगातार भाजपा से फाइनल बातचीत केलिए दवाब बनाए हुए हैं। इसी केचलते भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी प्रमुख को सोमवार दोपहर बाद का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी हजकां!

Electoral alliance between BJP and HJC decision today

इस मुलाकात में गठबंधन को लेकर आखिरी और निर्णायक बातचीत होने की संभावना है। हजकां ने पहले ही साफ कर दिया है कि भाजपा नेताओं की ओर से गठबंधन के जिस नये फार्मूले की बात कही जा रही है।

उस फार्मूले पर हजकां बिलकुल भी सहमत नहीं है। इसके बावजूद भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात केबाद ही साफ होगा कि उनकी ओर से गठबंधन को लेकर कौन सा फार्मूला बनाया गया है।

हजकां के मुताबिक यदि भाजपा गठबंधन के नए फार्मूले पर ही अड़ी रही तो चुनाव में दोनो दलों के बीच दोस्ती का बरकरार रहना संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में हजकां अकेले दम पर ही सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

इसके लिए पार्टी ने अपना चुनाव घोषणा पत्र भी तैयार कर लिया है। साथ ही उम्मीदवारों के चयन का काम भी अंतिम दौर पर है। बस पार्टी को भाजपा के निर्णय का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed