फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Election wind will intensify in Punjab with 10 big election rallies within seven days

सत्ता का संग्राम : सात दिनों में 10 चुनावी रैलियों से तेज होगी पंजाब में चुनावी हवा, अंतिम चरण में है मतदान

Wed, 22 May 2024 05:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 22 May 2024 05:47 AM IST
सार

आखिरी चरण में मतदान के बावजूद पंजाब के चुनावी अखाड़े में किस राजनीतिक दल की हवा है, यह स्पष्ट नहीं है। पंजाब में राजनीतिक दलों को सबसे ज्यादा समय मिला। चाहे फिर वह प्रत्याशी तय करने को लेकर हो या फिर सियासी दांव आजमाने का।

विज्ञापन
Election wind will intensify in Punjab with 10 big election rallies within seven days
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में मतदान आखिरी चरण में है। आखिरी चरण में मतदान के बावजूद पंजाब के चुनावी अखाड़े में किस राजनीतिक दल की हवा है, यह स्पष्ट नहीं है। पंजाब में राजनीतिक दलों को सबसे ज्यादा समय मिला। चाहे फिर वह प्रत्याशी तय करने को लेकर हो या फिर सियासी दांव आजमाने का।

विज्ञापन


इसके बावजूद यह नहीं कहा जा सकता कि पंजाब की 13 सीटों पर किस दल का दबदबा रहेगा। इसका प्रमुख कारण किसान आंदोलन से जुड़ा है। किसान आंदोलन के अलावा प्रदेश में पंथ, रोजगार और कानून व्यवस्था के मुद्दों पर ही ज्यादा बात हो रही है। प्रदेश की जनता खामोश है।
विज्ञापन


किसान आंदोलन को देखकर लगता है इस बार प्रदेश में गांवाें में अच्छी वोटिंग होने की उम्मीद कम है। हर बार शहरों के मुकाबले गांवों में अच्छी वोटिंग देखने को मिलती है, लेकिन इस बार किसान आंदोलन के कारण हर राजनीतिक दल का फोकस शहरी वोट पर है। अब हर राजनीतिक दल 23 से 29 मई यानी इन 7 दिनों में कुल 10 बड़ी चुनावी रैली कर अपनी हवा बनाने का प्रयास करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सात दिन तक दिखेंगे ये बड़े चेहरे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 और 24 मई को पंजाब में चुनावी रैली करने आ रहे हैं। 25 मई को दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और 24 को बसपा सुप्रीमो मायावती पंजाब आ रही हैं। इसके अलावा 23 से 29 के बीच कांग्रेस तीन बड़ी रैली करेगी, इन तीन रैली में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता एक मंच पर नजर आएंगे। 

  • शिअद प्रमुख सुखबीर बादल अपने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक बड़ी चुनावी रैली कर सकते हैं। पीएम  मोदी भाजपा की पटियाला से प्रत्याशी परनीत कौर के लिए वोट मांगकर शुरुआत करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह के प्रोग्राम तय किए जा रहे हैं, जबकि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लुधियाना, बटाला और जालंधर प्रोग्राम तय किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक का पार्टी का फोकस पीएम के प्रोग्राम पर लगा हुआ है। 
  • बड़े नेताओं ने जालंधर, पटियाला व गुरदासपुर में डेरा डाला हुआ है। बसपा सुप्रीमो मायावती भी 24 मई को पंजाब आ रही है। वह इस दौरान हलका नवांशहर में रैली करेंगी। अभी तक उनका सुबह 11 बजे का समय तय हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed