फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Election Song by Punjab Congress Released On Sangrur By Election

Sangrur By Election: कांग्रेस ने जारी किया चुनावी गीत, मूसेवाला का शव दिखा आप पर साधा निशाना... क्या करना ऐसे बदलाव का?

Mon, 13 Jun 2022 10:31 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 13 Jun 2022 10:31 AM IST
सार

गायक सिद्धू मूसेवाला विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे और उन्होंने मानसा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि वे आम आदमी पार्टी के डॉ. विजय सिंगला से मात खा गए थे। 

विज्ञापन
Election Song by Punjab Congress Released On Sangrur By Election
कांग्रेस के चुनावी गीत में दिखाई गई सिद्धू मूूसेवाला की अंतिम यात्रा। - फोटो : twitter @RajaBrar_INC

विस्तार

संगरूर लोकसभा के उपचुनाव में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी की घेराबंदी शुरू कर दी है। कांग्रेस इस उपचुनाव में मूसेवाला हत्याकांड को मुद्दा बनाने जा रही है। इसके लिए कांग्रेस ने एक चुनावी वीडियो बनाया है, जिसके जरिये पंजाब की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही गाने में मूसेवाला के शव और समाधि स्थल की तस्वीरों को भी शामिल किया है।

विज्ञापन


29 मई को मानसा के मूसा गांव में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से इन दिनों पंजाब में मूसेवाला हत्याकांड को लेकर कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरने में लगे हुए हैं। कांग्रेस तो 23 जून को होने जा रहे संगरूर लोकसभा उपचुनाव में मूसेवाला हत्याकांड को मुद्दा बनाने की तैयारियों में जुट गई है। चुनाव प्रचार के लिए पार्टी की ओर से गाने के जरिये प्रदेश की खराब हो रही कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए गए हैं। वहीं गाने में सिद्धू मूसेवाला के शव और उनके समाधि स्थल की फोटो भी शामिल की गई हैं। गाने के बोल में कांग्रेस ने आप के बदलाव लाने के नारे पर तंज किया है।
विज्ञापन


कांग्रेस के टिकट से लड़े थे मूसेवाला चुनाव
पंजाब में हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़े थे। कांग्रेस ने उन्हें मानसा विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था। हालांकि वह इस चुनाव में सफल नहीं हो पाए लेकिन राजनीतिक रूप से वह काफी सक्रिय हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कांग्रेस के चुनावी गाने पर आप ने जताई आपत्ति
विपक्ष द्वारा दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला की दुर्भाग्यपूर्ण मौत का राजनीतिकरण करने पर दुख जताते हुए गुरमेल सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से अपने चुनावी गीत में मूसेवाला की तस्वीरों का इस्तेमाल करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा, एक मां ने अपना बेटा खो दिया लेकिन यह भयावह है कि कांग्रेस चुनाव में उनकी मौत से फायदा उठाने की कोशिश कर रही है। 

कांग्रेस को इस तरह के हथकंडे अपनाने और मूसेवाला के परिवार व प्रशंसकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का विरोध करना चाहिए। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति के कथित तौर पर बिगड़ने के लिए आप सरकार को निशाना बनाने के लिए विपक्ष पर हमला करते हुए, गुरमेल सिंह ने कहा कि गैंगस्टरों को पिछले 70 वर्षों से सरकारों की ओर से संरक्षण दिया जा रहा था और अब वे लोग सारे आरोप सीएम मान के नेतृत्व वाली आप सरकार पर डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष सस्ते-राजनीतिक हथकंडे अपनाकर पार्टी की स्वच्छ छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed