फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Election Schedule Released for Voting on Two Rajya Sabha Seats of Haryana

हरियाणाः दो राज्यसभा सीटों पर बजा चुनावी बिगुल, 13 मार्च तक आवेदन, 26 मार्च को वोटिंग

Tue, 25 Feb 2020 01:38 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 25 Feb 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
Election Schedule Released for Voting on Two Rajya Sabha Seats of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का बिगुल बज गया है। कांग्रेस से राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा और पूर्व राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप की सीट पर मार्च में चुनाव होगा। दोनों सीटों का कार्यकाल 9 अप्रैल 2020 को पूरा हो रहा है। राज्यसभा चुनाव के लिए छह मार्च को अधिसूचना जारी होगी। 13 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। 

विज्ञापन


16 मार्च को आवेदनों की छंटनी होगी। 18 मार्च तक आवेदक अपना आवेदन वापस ले सकते हैं। 26 मार्च को दोनों सीटों के लिए वोटिंग होगी। सुबह नौ बजे से चार बजे तक मतदान चलेगा। इसी दिन शाम पांच बजे वोटों की गिनती होगी और उसके बाद रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 30 मार्च से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह से संपन्न करानी होगी। 
विज्ञापन


हरियाणा में राज्यसभा चुनाव के दौरान पेन के इस्तेमाल को लेकर विवाद हो चुका है। इसलिए वर्तमान चुनाव में भी विधायकों को रिटर्निंग अधिकारी ही वायलेट कलर स्कैच पेन बैलेट पेपर पर निशान लगाने के लिए देंगे। दोनों सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में अगर सहमति बन जाती है तो चुनाव की नौबत ही नहीं आएगी। क्योंकि, कांग्रेस के पास भी 31 विधायक हैं। जिससे उनका एक सीट पर दावा पुख्ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनेलो से पूर्व सांसद रामकुमार हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले इनेलो छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्होंने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इंद्री सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा और विधायक चुने गए। कुमारी सैलजा अब भी सांसद हैं। 

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा फिर से राज्यसभा जा सकती हैं, चूंकि उन्हें नेता प्रतिपक्ष हुड्डा का भी समर्थन प्राप्त है। कांग्रेस में बीता विधानसभा चुनाव हार चुके बड़े नेता भी राज्यसभा के जाने के इच्छुक हैं, लेकिन उनकी उम्मीदों को झटका लग सकता है। सैलजा की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है, बाकि कांग्रेस के नाम घोषित करने पर ही स्थिति साफ होगी।

भाजपा में एक अनार सौ बीमार वाली स्थिति है। संगठन से जुड़े लोगों के अलावा चुनाव हारे दिग्गजों की निगाहें भी राज्यसभा पर टिकी हुई हैं। भाजपा हाईकमान किसे हरी झंडी देता है, ये बजट सत्र के बाद ही स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed