फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Election, PM Narendra Modi Rally In Rohtak Of Haryana

रोहतक रैली में पीएम मोदी लगाएंगे तोहफों की झड़ी, जानें-प्रदेश को मिलेगी क्या-क्या सौगात

Fri, 06 Sep 2019 01:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 06 Sep 2019 01:24 AM IST
सार

  • सीएस ने रैली की सुरक्षा व्यवस्था व अन्य तैयारियों का लिया जायजा।
  • रैली स्थल में रहेगी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, 50 एलईडी स्क्रीन लगेंगी।
  • 15 हजार वाहनों की अलग पार्किंग व्यवस्था, हेलीपैड भी तैयार होगा।

विज्ञापन
Election, PM Narendra Modi Rally In Rohtak Of Haryana
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

विस्तार

रोहतक में आठ सितंबर को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की सुरक्षा व्यवस्था व अन्य तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव केशनी आंनद अरोड़ा ने कमान संभाल ली है। उन्होंने गुरुवार को रोहतक में पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


इस दौरान यह तय किया गया कि पूरा रैली स्थल न केवल सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा, बल्कि इस स्थल पर 50 एलईडी स्क्रीन भी लगाई इतना ही नहीं यहां रैली में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रहेगी।
विज्ञापन


वहीं यहां आने 15 हजार वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग स्थल की भी व्यवस्था की जाएगी। रैली स्थल के पास ही हेलीपैड भी तैयार किया जाएगा। अफसरों के साथ तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक कर रही मुख्य सचिव ने बताया कि इस दौरान प्रधानमंत्री 5 विकास योजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें दुल्हेड़ा डिस्ट्रीब्यूटरी का पुनर्वास, रोहतक में 576 सस्ते आवास, बडोली (पलवल), पुन्हाना (नूंह), मंडोकला (पलवल), उगालन (हिसार) तथा कालांवाली (सिरसा) के कन्या महाविद्यालय, थानेसर, लाडवा, शाहबाद तथा पिहोवा (कुरुक्षेत्र) में केंद्रीयकृत नियंत्रण एवं निरीक्षण प्रणाली के साथ ऊर्जा-कम-स्ट्रीट लाइट परियोजना और समेकित कमांड एवं नियंत्रण केंद्र, फरीदाबाद शामिल हैं। 

इसके अलावा, 5 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जिनमें श्री शीतला माता देवी चिकित्सा महाविद्यालय, गुरुग्राम, ए.बी.डी, फरीदाबाद स्मार्ट सिटी में सड़क तंत्र के निर्माण, मेगा फूड पार्क, आईएमटी रोहतक, समेकित कमांड एवं नियंत्रण केंद्र, करनाल, पुलिस परिसर भोंडसी में 576 आवास निर्माण शामिल हैं।

पानी के लिए रखे जाएंगे घड़े
कार्यक्रम स्थल पर लगभग 150 शौचालय की व्यवस्था की जायेगी और पेयजल भी उपलब्ध होगा। एक नई पहल करते हुए कार्यक्रम में पीने के पानी के लिए जगह-जगह पर घड़ों की व्यवस्था की गई है, ताकि प्लास्टिक के प्रयोग को कम किया जा सके। इसके अलावा, पार्किंग स्थलों की भी समुचित व्यवस्था की गई है, जिनमें लगभग 15 हजार वाहनों की पार्किंग की जा सकेगी। 

बैठक में बताया गया कि सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा, हर स्थान पर पुलिस बल मौजूद होगा। मीडिया कर्मियों की सुविधा के लिए मीडिया सेंटर की भी स्थापना की गई है, जिसमें 85 कंप्यूटर लगाए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर 25 एंबुलेंस और 25 अग्निशमन वाहनों की भी व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed