फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Election of SGPC officials will be held on November 8

SGPC Elections: आठ नवंबर को होगा एसजीपीसी पदाधिकारियों का चुनाव, कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया फैसला

Fri, 20 Oct 2023 01:03 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 20 Oct 2023 01:03 AM IST
सार

गुरुवार को एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने चुनाव की तारीखों का एलान करते हुए कहा कि आठ नवंबर को 11 सदस्यीय कमेटी का चुनाव होगा। एसजीपीसी पदाधिकारियों का यह इजलास आठ नवंबर को दोपहर एक बजे कमेटी कार्यालय स्थित तेजा सिंह समुंदरी हॉल में होगा।

विज्ञापन
Election of SGPC officials will be held on November 8
एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी व अन्य पदाधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के पदाधिकारियों के चुनाव आठ नवंबर को होंगे। इस दौरान अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव और कार्यकारिणी कमेटी के अन्य सदस्यों के पदों पर चुनाव किया जाएगा। इस बारे में आठ नवंबर को एसजीपीसी का जनरल हाउस मुख्यालय में होगा। 

विज्ञापन


गुरुवार को एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने चुनाव की तारीखों का एलान करते हुए कहा कि आठ नवंबर को 11 सदस्यीय कमेटी का चुनाव होगा। एसजीपीसी पदाधिकारियों का यह इजलास आठ नवंबर को दोपहर एक बजे कमेटी कार्यालय स्थित तेजा सिंह समुंदरी हॉल में होगा। एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर धामी ने कहा कि सिख गुरुद्वारा एक्ट 1925 के मुताबिक शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी हर साल चुने जाते हैं।
विज्ञापन


शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जूनियर उपाध्यक्ष, महासचिव और कार्यकारिणी कमेटी के चुनाव हर वर्ष गुरुद्वारा एक्ट के अनुसार होते है। एसजीपीसी के हाउस के सदस्य इन पदाधिकारियों का चुनाव हर वर्ष 30 नवंबर से पहले सर्व समिति या फिर मतदान के माध्यम से करते हैं, जबकि जनरल हाउस के सदस्य अपने अपने क्षेत्रों से मतदान के माध्यम से हर पांच वर्ष के बाद चुन कर आते हैं। मौजूदा हाउस का चुनाव वर्ष 2011 में हुआ था। अब एसजीपीसी के नए चुनावों के लिए 21 अक्तूबर से वोट बनाने का अभियान सरकार की ओर से शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed