फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Election of Dean and Secretary in Panjab University postponed till further orders

Chandigarh News: पंजाब यूनिवर्सिटी में डीन और सेक्रेटरी के चुनाव अगले आदेश तक स्थगित

Fri, 02 Dec 2022 10:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 02 Dec 2022 10:25 PM IST
सार

पंजाब यूनिवर्सिटी में डीन का शैक्षणिक स्तर पर विभागों में अहम योगदान रहता है। करिअर एडवांसमेंट स्कीम (कैश) प्रमोशन से लेकर विभागों में होने वाली शिक्षकों की भर्ती में डीन का होना जरूरी है।

विज्ञापन
Election of Dean and Secretary in Panjab University postponed till further orders
पंजाब यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब यूनिवर्सिटी ने शनिवार को होने वाले 11 फैकल्टी डीन और सेक्रेटरी के चुनाव अगले आदेश तक स्थगित कर दिए हैं। असिस्टेंट रजिस्ट्रार (जनरल) ने शुक्रवार शाम को इस संबंध में नोटिस जारी किया। इस नोटिस में चुनाव को अगले आदेश तक स्थगित करने का कारण पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई के दौरान चुनाव में 60 वर्ष से ऊपर के प्रोफेसरों को शामिल करने का निर्देश बताया गया है। 

विज्ञापन


पीयू में फैकल्टी डीन चुनाव के लिए तैयार मतदाता सूची में 60 वर्ष से अधिक आयु के प्रोफेसरों का नाम शामिल न करने को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने पीयू के वीसी, रजिस्ट्रार व अन्य को 23 मार्च के लिए नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। इसके साथ ऐसे प्रोफेसरों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने का आदेश दिया है। पीयू के प्रो. केशव मल्होत्रा व अन्य प्रोफेसरों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर बताया कि पीयू ने 60 वर्ष से ऊपर की आयु के सभी प्रोफेसरों के नाम फैकल्टी की मतदाता सूची से हटा दिए हैं। 
विज्ञापन


याची ने हाईकोर्ट में दायर याचिका में बताया है कि पीयू ने उन्हें कोई नोटिस तक नहीं दिया। पीयू को ऐसा करने से पहले याचिकाकर्ताओं का पक्ष जान लेना चाहिए था। याची ने बताया कि 18 जुलाई को पीयू में एडेड सदस्यों के चुनाव और फैकल्टी चुनाव में एडेड सदस्यों का नामांकन करने की प्रक्रिया शुरू की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

याचिकाकर्ता फैकल्टी के पदेन सदस्य हैं। 21 नवंबर को एक बार फिर यह प्रक्रिया शुरू की गई तो फैकल्टी की सूची में याचिकाकर्ताओं का नाम शामिल था। 31 दिसंबर को पीयू की कई फैकल्टीज के डीन और सचिवों का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। ऐसे में 24 नवंबर को पीयू प्रबंधन ने एक नोटिस जारी कर तीन दिसंबर को बैठक बुला ली। इस बैठक में चुनाव के एजेंडे पर चर्चा होगी। 

याची ने बताया कि इस बैठक में दो याचिकाकर्ताओं को केवल इसलिए नहीं बुलाया गया, क्योंकि उनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है। ऐसे में उनका नाम मतदाता सूची से बाहर कर दिया गया है। याची ने कहा कि वे सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के चलते सेवा में हैं। ऐसे में उनका नाम मतदाता सूची से बाहर करना गलत है। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को बैठक में शामिल होने की इजाजत देते हुए वीसी व रजिस्ट्रार को नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है। 

तीसरे हफ्ते में हो सकते हैं चुनाव
पीयू में डीन फैकल्टी और सेक्रेटरी के लिए तीन दिसंबर को मतदान होना था। डीन चुनाव को लेकर प्रोफेसर लंबे समय से मांग कर रहे थे। पुटा चुनाव में भी डीन चुनाव का मुद्दा छाया रहा था। सूत्रों के अनुसार ये चुनाव दिसंबर माह के तीसरे हफ्ते में सिंडिकेट चुनाव के साथ करवाए जा सकते हैं। ये चुनाव अगले टर्म के लिए होंगे। डीन चुनाव में विभिन्न फैकल्टी के प्रोफेसर, सीनेटर और एडेड सदस्य मतदान करते हैं।
 
पीयू में फैकल्टी डीन का है ये काम
पंजाब यूनिवर्सिटी में डीन का शैक्षणिक स्तर पर विभागों में अहम योगदान रहता है। करिअर एडवांसमेंट स्कीम (कैश) प्रमोशन से लेकर विभागों में होने वाली शिक्षकों की भर्ती में डीन का होना जरूरी है। शिक्षकों की भर्ती, अकादमिक फैसलों, पीएचडी वाइवा आदि में फैकल्टी डीन की जिम्मेदारी अहम होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed