{"_id":"903400b1650304a056ca38be5eb298e3","slug":"election-humours-in-haryana-chaupal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल पर हुक्के की गुड़गुड़ाहट में चुनावी चर्चा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल पर हुक्के की गुड़गुड़ाहट में चुनावी चर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
Updated Tue, 09 Sep 2014 11:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के चुनावी समर में चौपाल पर हुक्के की गुड़गुड़ाहट के बीच चुनावी चर्चा शुरू हो गई है। चंडीगढ़ एमएलए फ्लैट से लेकर यह चर्चा गांव-गांव में आम है। मतदाता उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब उन्हें अपने अमूल्य मत के जरिये अपने क्षेत्र का विधायक चुनने का मौका मिले। फिलहाल यह चर्चा ही गांव की चौपालों पर दल विशेष की सरकार बनाने और बिगाड़ने का काम कर रही है।
विज्ञापन
सुबह से होने वाली चर्चा में सरकार कई बार बनती और गिरती है। इसी बीच सीटों की संख्या भी तय हो जाती है। भाजपा को कितनी सीटें मिलेगी, कांग्रेस को कितनी इनेलो की क्या स्थिति होगी और हजकां का ऊंट किस करवट बैठेगा यह चर्चा चौपाल पर आम है।
विज्ञापन
चर्चा में सिर्फ यही शामिल नहीं है कि किस दल को बहुमत मिलेगा, अलबत्ता यह भी शामिल है कि यदि किसी दल को पूर्ण बहुमत न मिला तो हरियाणा में किस तरह के हालत होंगे। नेताओं को न बख्शने वाले यह लोग इस बात पर भी चर्चा कर रहे हैं कि कुछ नेता पिछली बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की लहर होने के बावजूद हार गए थे। उसकी वजह यह थी कि इन नेताओं का टिकट तय होते ही गर्दन में सरिया (गर्दन अकड़ गई) आ गया था। इस अकड़ के कारण ही वे लहर होने के बावजूद चुनाव नहीं जीत सके।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने पहले ही रख लिए पीए:
चौपाल से लेकर हरियाणा सचिवालय तक यह चर्चा आम है कि कुछ भाजपा नेताओं ने चुनाव से पहले ही पीए रख लिए हैं। उन्हें फोन करने पर यह पीए फोन उठाते हैं और कहते हैं कि साहब इस समय व्यस्त हैं। हरियाणा की जनता को चुनाव से पहले नेताओं का यह सलीका रास नहीं आ रहा है।