फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   election for mohali mayor on 17 august

17 को मिल जाएगा पहला मेयर, चुनाव की तैयारी पूरी

Tue, 11 Aug 2015 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 11 Aug 2015 12:29 PM IST
विज्ञापन
election for mohali mayor on 17 august

आजादी दिवस के जश्न का खुमार उतरते ही शहर को अपना पहला मेयर मिल जाएगा। नगर निगम ने 17 अगस्त को मेयर चुनाव को लेकर बैठक बुलाने की तैयारी शुरू कर दी है। उसी दिन मेयर के साथ-साथ सीनियर डिप्टी मेयर और मेयर पद का चुनाव होगा।

विज्ञापन


पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने सरकार को 15 दिनों में मेयर नियुक्त करने के आदेश दिए थे। वह समय सीमा 19 अगस्त को खत्म हो रही है। सरकार इस मामले में कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती। इसलिए दो दिन पहले ही मेयर चुनाव को लेकर बैठक बुलाने की योजना बनाई गई है। लेकिन कवायद को पूरी तरह गुप्त रखा जा रहा है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने 17 अगस्त को मेयर पद का चुनाव कराने की पूरी तैयारी कर ली है। मेयर चुनाव के लिए बैठक बुलाने को लेकर डिवीजनरल कमिश्नर रोपड़ की ओर से सभी पार्षदों को नोटिस दिए जाने हैं। नियमानुसार ऐसी अहम बैठक के लिए पार्षदों को 72 घंटे पहले नोटि मिलना जरूरी होता है। जिसकी नगर निगम ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को नगर निगम में मेयर चुनाव का एजेंडा तैयार कर लिया गया। सभी पार्षदों के लिए बाई-नेम एजेंडा नोटिस टाइप किया गया है। मंगलवार को सभी एजेंडा नोटिस डिवीजन कमिश्नर, रोपड़ एस करुणा राजू के पास हस्ताक्षर के लिए भेजे जाएंगे। वहां से हस्ताक्षर करवाने के बाद मंगलवार रात या बुधवार सुबह पार्षदों को बैठक का नोटिस दे दिया जाएगा।

17 अगस्त को मेयर चुनाव के लिए बैठक बुलाई गई है। उससे पहले 16 को रविवार और 15 को शनिवार की छुट्टी है। हालांकि, 72 घंटे के नोटिस में छुट्टियां भी गिनी जाती हैं। लेकिन नगर निगम इस मामले में कोई भी कोताही बरतना नहीं चाहता। इसलिए पूरी तैयारी कर ली गई है कि बुधवार तक सभी पार्षदों को बैठक का एजेंडा नोटिस भेज दिया जाए, ताकि किसी तरह की कोई कानूनी अड़चन न आए।


इसके बाद 17 अगस्त को डिवीजनल कमिश्नर की अगुवाई में होने वाली बैठक में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव किया जाएगा। परंपरा के मुताबिक हाथ उठा कर पार्षदों का समर्थन देखा जाएगा, उसके मुताबिक ही इन पदों का चुनाव किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed