{"_id":"6a8374af50b67c3575025b2c","slug":"election-department-generates-138-lakh-notices-20666-hearings-pending-chandigarh-news-c-16-1-pkl1017-1099350-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: चुनाव विभाग ने जेनरेट किए 1.38 लाख नोटिस, 20,666 हियरिंग लंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: चुनाव विभाग ने जेनरेट किए 1.38 लाख नोटिस, 20,666 हियरिंग लंबित
विज्ञापन
चंडीगढ़। मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने और नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के तहत चुनाव विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। सत्यापन और नए आवेदनों की जांच के दौरान अब तक 1,38,063 नोटिस जेनरेट किए गए हैं। इनमें से 76,537 नोटिस आवेदकों तक पहुंचाए जा चुके हैं, जबकि 61,526 नोटिस की डिलीवरी अभी लंबित है।
नए वोट के लिए 7,026 आवेदन
एसआईआर के दौरान नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए अब तक 7,026 लोगों ने फॉर्म-6 जमा कराया है। इन आवेदनों की जांच और पात्रता सत्यापन की प्रक्रिया जारी है।
26,235 की सुनवाई पूरी
सत्यापन के दौरान आपत्ति या दस्तावेजों से जुड़े मामलों में संबंधित लोगों को अपना पक्ष रखने का मौका दिया जा रहा है। अब तक 26,235 लोगों की हियरिंग पूरी हो चुकी है। वहीं करीब 9,600 लोग पहली निर्धारित सुनवाई में अनुपस्थित रहे। विभाग ने उन्हें दोबारा मौका देते हुए हियरिंग री-शेड्यूल की।
विज्ञापन
3,336 लोग दोबारा भी नहीं पहुंचे
री-शेड्यूल हियरिंग में भी 3,336 लोग उपस्थित नहीं हुए। वहीं वर्तमान में 20,666 मामलों की सुनवाई लंबित है। विभाग अब लंबित नोटिसों की तामील और हियरिंग पूरी करने पर जोर दे रहा है, ताकि सत्यापन प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी कर अंतिम मतदाता सूची तैयार करने की दिशा में आगे बढ़ा जा सके।