{"_id":"9d424d03fca903aaf83f2f5088da795a","slug":"election-commission-seized-2-5-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग ने जब्त की 2.5 करोड़ की राशि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग ने जब्त की 2.5 करोड़ की राशि
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 13 Oct 2014 10:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में जमकर शराब और पैसे का खेल चल रहा है। अब तक हर जिले में गठित फ्लाइंग स्क्वॉड और पुलिस की टीमों की ओर से 2.55 करोड़ रुपये की नकद राशि और 1.25 लाख शराब की बोतलें पकड़ी गई हैं।
विज्ञापन
पकड़ी गई शराब की बोतलों में से 57 हजार देसी, 39 हजार अंग्रेजी तथा 29 हजार बीयर शामिल हैं। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव तक किसी को भी 50 हजार की राशि बिना किसी रिकार्ड के अपने साथ रखने की मंजूरी नहीं है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग के अनुसार कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों ने अब तक 99 हजार आर्म्स लाइसेंस विभिन्न पुलिस थानों में जमा कराए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने बताया कि 14 और 15 अक्तूबर को राज्य के सभी शराब के ठेके बंद रहेंगे
विज्ञापन
50 हजार पुलिस कर्मचारी तैनात
मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने बताया कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के उद्देश्य से राज्य में 50 हजार हरियाणा पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं, जो राज्य के सभी 90 विधानसभा हल्कों में फ्लैग मार्च कर रहे हैं।
मतदान के दौरान प्रत्येक बूथों पर वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले राजनीतिक नेताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।