फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Election Commission orders, Fireworks not allowed, mohali news

निर्वाचन आयोग का आदेश, नेताजी के समर्थक रोड शो में नहीं चला पाएंगे पटाखें

Thu, 12 Jan 2017 01:20 AM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 12 Jan 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
Election Commission orders, Fireworks not allowed, mohali news
Election commision - फोटो : File Photo
मोहाली की विभिन्न विधानसभा हलकों में नेताजी के समर्थक इस बार चुनाव प्रचार में रोड शो के दौरान पटाखे व मुंह से आग की लपटें नहीं निकाल पाएंगे। इन गतिविधियों को लेकर निर्वाचन आयोग सख्त हो गया है। आयोग ने इस संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय को हिदायत भेज दी है, जिसे सभी दलों के नेताओं व उनके समर्थकों को पालन करना होगा। 
विज्ञापन


आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, नेताओं द्वारा रोड शो निकालने को लेकर बाकायदा प्लान तैयार किया है। इसके मुताबिक रोड शो के लिए उम्मीदवारों को परमिशन लेनी होगी। अवकाश के दिन रोड शो निकालने की अनुमति होगी। इसके अलावा जिस समय रोड पीक अवर नहीं होते हैं। वहीं, जिस रोड पर बड़े अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर, ब्लड बैंक व बड़ी मार्केट हो। उस क्षेत्र में रोड शो को अनुमति नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन


रोड शो में दस वाहन ही एक साथ चलेंगे। भले ही वह केंद्रीय मंत्री या कोई बड़ा नेता उस शो में हो। इसके बाद के वाहनों के बीच 200 मीटर की दूरी रहेगी। यह प्लान लोगों के हित को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। ताकि रोड शो के दौरान उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोड शो में एक ही बड़ा झंडे का होगा प्रयोग

Election Commission orders, Fireworks not allowed, mohali news
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
वाहनों की संख्या भी पहले बतानी होगी
वहीं, रोड शो में जो लोग शामिल होंगे, उनके वाहनों और संख्या के बारे में निर्वाचन कार्यालय को पहले बताना होगा। इसके अलावा रोड शो के दौरान सड़क का आधे से अधिक हिस्सा वाहन कवर नहीं कर पाएंगे।

रोड शो में एक ही बड़ा झंडे का होगा प्रयोग
इसके अलावा रोड शो के दौरान एक ही बड़े झंडे का प्रयोग किया जा सकेगा। इसके लिए विभाग से अनुमति लेनी होगी। वहीं, झंडा 3 X 2 फुट का रहेगा। जबकि रोड शो के बैनर का साइज 6X4 फुट रहेगा। वहीं, लाउडस्पीकर व अन्य साधनों के प्रयोग के लिए भी अनुमति लेनी होगी।

यूनिफार्म पहने बच्चे रोड शो में नहीं होंगे शामिल
वहीं निर्वाचन आयोग ने तय किया है कि रोड शो में पशुओं का प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा यूनिफार्म पहने बच्चे रोड शो में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed