फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   election commission of india camp to make vote

वोट बनवाने का सुनहरा मौका, शेड्यूल देखें और दस्तावेज तैयार करने में जुट जाएं

Sun, 04 Jun 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 04 Jun 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
election commission of india camp to make vote
विकास और बदलाव को युवाओं ने बताया मुद्दा - फोटो : अमर उजाला
वोट बनवाने का मौका आ गया है, दस्तावेज तैयार करने में जुट जाएं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चंडीगढ़ प्रशासन नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए स्पेशल ड्राइव चलाने जा रहा है ताकि 18 से 21 वर्ष के युवा मतदाताओं को वोटर लिस्ट में शामिल किया जा सके। डीसी अजीत बालाजी जोशी ने बताया कि 1 से 31 जुलाई तक शहर में बूथ लेवल पर डोर टू डोर अभियान चलाकर नए वोटरों का पंजीकरण होगा।
विज्ञापन


18 से 21 साल के युवाओं के वोट बनाने के लिए प्रशासन विशेष अभियान चलाएगा। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने एरिया में  घर-घर जाकर सर्वे करेंगे। डीसी ने बताया कि 2011 की जनगणना और अब में बड़ा अंतर आ गया है। 2009 में 65 प्रतिशत लोग मतदाता सूची में शामिल थे। 2014 में यह आंकड़ा बढ़कर 73.4 प्रतिशत तक दर्ज किया गया।
विज्ञापन


प्रशासन की कोशिश रहेगी कि सभी युवा मतदाताओं को सूची में शामिल किया जा सके। जो लोग बाहर से आकर चंडीगढ़ में रह रहे हैं, उन्हें भी मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। इसके लिए नई रूपरेखा तैयार की गई है। ऐसे मतदाताओें के लिए 9 और 23 जुलाई को रविवार के दिन सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने एरिया के पोलिंग स्टेशन में बैठकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल और कॉलेज स्टूडेंट्स पर रहेगा खास फोकस

election commission of india camp to make vote
vote - फोटो : demo pic
डीसी अजीत बालाजी जोशी ने कहा कि मतदाता सूची में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को शामिल किया जा सके। इसके लिए स्कूल और कॉलेजों में भी स्पेशल ड्राइव चलाई जाएगी। इसमें स्कूल कॉलेज में पढ़ने वाले युवाओं पर फोकस होगा। ऐसे युवाओं को वोटर लिस्ट में एनरोलमेंट के लिए स्कूल व कॉलेजों में ही स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे।

डुप्लीकेट वोटरों पर भी रहेगी नजर
डीसी ने कहा कि एक ही इंसान दो अलग अलग जगह से वोटर कार्ड न बनवा ले, इसका भी ध्यान रखा जाएगा। ऑनलाइन प्रक्रिया के चलते डुप्लीकेट वोटरों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। इसके अलावा अगर कोई दूसरे राज्य का वोटर है, और वह शहर में लंबे अरसे से रह रहा है वे लोग अपने पास के पोलिंग स्टेशन पर 9 और 23 जुलाई को पहुंचकर चंडीगढ़ के वोटर लिस्ट में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए उन्हें एक फार्म भरकर देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed